एक्सप्लोरर

इमाद वसीम की तरह बेन स्टोक्स भी पी चुके हैं सिरगेट! वर्ल्ड कप फाइनल के बीच लगाए थे कश

Imad Wasim Cigarette: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते दिखे. बेन स्टोक्स भी इस हरकत को अंजाम दे चुके हैं.

Ben Stokes Smoked Cigarette World Cup Final: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इमाद वसीम लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए इमाद ने 5 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने में अंत तक क्रीज़ पर नाबाद रहे. लेकिन उनके सुर्खियों में आने की असल वजह मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं,  बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठकर सिगरेट पीना है. इमाद ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि बेन स्टोक्स ने तो वर्ल्ड कप फाइनल में सिगरेट के कश लगाए थे. 

सोशल मीडिया पर इमाद वसीम की वीडियो खूब वायरल हुई है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठ सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं. लीग के फाइनल की पहली पारी के दौरान इमाद वसीम ने बॉलिंग करते हुए 5 विकेट झटके और अपने कोटे के ओवर पूरे करके वह कुछ देर के लिए ड्रेसिंग रूम में चले गए थे. इसी  दौरान उन्होंने सिगरेट के कुछ कश लगाए. हालांकि शानदार प्रदर्शन के लिए इमाद वसीम को 'प्लेयर ऑफ मैच' के खिताब से नवाज़ा गया. 

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच ही शुरू हो गए थे बेन स्टोक्स 

2019 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल बेहद ही रोमांचक हुआ था, जहां दोनों टीमों ने 50-50 ओवर खेलने के बाद 241 रन बोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद सुपर ओवर हुआ और वह भी ड्रॉ पर खत्म हुआ. मुकाबले में पहले इंग्लैंड ने बैटिंग की थी. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84* (98 गेंद) रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने करीब ढाई घंटे बैटिंग की थी. 

इसके बाद बेन स्टोक्स सुपर में भी बैटिंग के लिए उतरे थे. लेकिन सुपर ओवर से पहले खुद को शांत करने के लिए सिगरेट पी थी. 'मॉर्गन मेन: द इंसाइड स्टोरी ऑफ इंग्लैंड राइज फ्रॉम क्रिकेट वर्ल्ड कप ह्यूमिलिएशन टू ग्लोरी' नाम की किताब में स्टोक्स के सिगरेट पीने का खुलासा किया गया. बुक में बताया गया कि सुपर ओवर से पहले ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत टाइट था. सुपर ओवर से पहले खुद को शांत करने के लिए स्टोक्स ड्रेसिंग रूम के पीछे शावर एरिया में गए और वहां उन्होंने एक सिगरेट पी. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: रोहित को कप्तानी से क्यों हटाया गया? सवाल सुनते ही MI के कोच और कप्तान को सांप सूंघा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget