एक्सप्लोरर

LCT 2024: रॉबिन उथप्पा के तूफान में उड़ी इरफान पठान की टीम, 6 छक्के लगाकर दिलाई जीत

LCT 2024: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 के दूसरे मैच में राजस्थान किंग्स और कैंडी सैंप आर्मी की टीमें आमने-सामने थीं. रॉबिन उथप्पा ने अपनी कप्तानी में लाजवाब पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

LCT 2024: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा मैच 9 मार्च को पल्लेकेले स्टेडियम में राजस्थान किंग्स (RK) और कैंडी सैंप आर्मी (KSA) के बीच खेला गया. मैच में KSA के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो उनपर उल्टा पड़ा है. उनकी उम्मीद से उलट राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 176 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन KSA इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और 15 ओवर में केवल 132 रन ही बना पाई. इरफान पठान की टीम 44 रन से यह मुकाबला हर बैठी.

राजस्थान किंग्स ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

राजस्थान किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की. हालांकि टीम ने कर्क एडवर्ड्स का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन दूसरे विकेट के लिए कप्तान रॉबिन उथप्पा और हैमिल्टन मसाकादजा ने बहुत तेजी से रन बनाते हुए 68 रन की साझेदारी की. एक तरफ उथप्पा ने 30 गेंद में 72 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं हैमिल्टन मसाकादजा ने 32 गेंद पर 62 रन बनाए, उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा अंत में एंजेलो परेरा ने मात्र 9 गेंद में 26 रन की कैमियो पारी खेलकर टीम के स्कोर को 6 विकेट पर 176 तक पहुंचाया. कैंडी सैंप आर्मी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई.

पूरी तरह लड़खड़ा गई कैंडी सैंप आर्मी की टीम

15 ओवर के मैच में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी सैंप आर्मी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पांचवें ओवर में ही टीम का स्कोर 4 विकेट पर 24 रन हो चुका था. केविन ओ'ब्रायन और टीम के कप्तान इरफान पठान के बीच 60 रन की साझेदारी हुई, लेकिन दबाव के कारण वो तेज खेलने में असमर्थ दिखाई दिए. पठान ने 24 गेंद में 39 रन की पारी खेली, वहीं केविन ओ'ब्रायन 30 गेंदों में 50 रन का स्कोर बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान की ओर से परविंदर अवाना ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की, जिन्होंने 3 ओवर में केवल 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: BAN vs SL: श्रीलंका ने तीसरे टी20 में बांग्लादेश को रौंदा, मुंबई इंडियंस के नुवान तुषारा ने हैट्रिक समेत झटके 5 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget