एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव को वर्ल्डकप की टीम में देखना चाहते हैं कोच रवि शास्त्री

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वह वर्ल्डकप टीम के लिए पहली पसंद के स्पिनर साबित होंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कुलदीप यादव इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप के लिए टीम पहली पसंद के स्पिनर साबित होंगे. शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्डकप को लेकर चयन के लिये पहली पसंद के स्पिनर होंगे.

कुलदीप ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट हासिल किये और भारतीय कोच ने कलाई के इस स्पिनर की तारीफों के पुल बांधे.

शास्त्री ने इंडिया टुडे टीवी चैनल से कहा, ‘‘कुलदीप इससे विश्व कप के लिये खिलाड़ियों की जमात में आ गया. वह शायद विश्व कप में खेलने वाली हर भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है क्योंकि उसे कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा. हमें शायद अन्य दो अंगुली के स्पिनरों के बीच चुनने की जरूरत होगी क्योंकि कलाई का यह स्पिनर अब प्राथमिकता सूची में है.’’

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 350 रन बनाकर प्रभावित किया और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है.

हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे के लिये चुनी गयी टीम में शामिल नहीं है. शास्त्री ने कहा कि पंत को मैच फिनिश करने की कला सीखने का विशेष काम दिया गया है जो विश्व कप के दौरान भारत के लिये काफी अहम होगा.

शास्त्री ने कहा, ‘‘हमने उसे इसलिये वापस जाने को कहा क्योंकि वह लगातार क्रिकेट खेल रहा है. मुझे लगता है कि उसे दो हफ्तों के लिये ब्रेक की जरूरत है और फिर वह भारत ए टीम से जुड़ेगा. उसे एक विशेष काम करने को कहा गया है जो मैचों को फिनिश करने की है और इसके बाद वह टीम में शामिल हो जायेगा. ’’

आलोचनाओं के बारे में शास्त्री ने कहा, ‘‘लोग क्या कहते हैं, कौन परवाह करता है? स्कोरबोर्ड को देखिये, नतीजे देखिये और बाकी सब इतिहास है. ’’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget