एक्सप्लोरर

कोलकाता नाइटराइडर्स एक बार फिर रसेल पर होगी निर्भर, कार्तिक की होगी परीक्षा

आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जिसको लेकर जोर शोर से तैयारी में टीमें जुट गई है. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किये हैं.

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किये हैं. साथ ही कुछ खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया लेकिन दिनेश कार्तिक उनके साथ बरकरार हैं क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर को उनकी कप्तानी पर काफी भरोसा है.

टीम का आईपीएल का पिछला सत्र काफी खराब रहा था और कार्तिक को भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 कप्तानों से से एक गौतम गंभीर के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी. यह कार्तिक के लिये दूसरा मौका होगा और अगर इस बार भी टीम का प्रदर्शन लचर रहा था तो शायद उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा.

पिछले सत्र में पहले पांच में से चार मैच जीतने के बाद टीम ने लगातार छह मैच गंवाये और काफी करीब से क्वालीफायर स्थान से चूक गई. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो शानदार सत्र में जमैका के स्टार हरफनमौला आंद्र रसेल का लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रहा और वह 2019 में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुने गये.

उन्होंने 56.66 के औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे. लेकिन कुछ मौकों पर रसले डग आउट में पैड लगाकर बैठे हुए निराश भी दिखे क्योंकि उन्हें टीम को जीत तक ले जाने के लिये काफी गेंद खेलने को नहीं मिली थीं.

चार में से तीन पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में रसेल, सुनील नारायण और पैट कमिंस के होने की संभावना है. चौथे के लिये इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके जूनियर साथी टॉम बैंटन में से चुनाव हो सकता है.

रसेल के तीसरे नंबर पर खेलने की संभावना है और मोर्गन को शामिल करने से उन्हें स्वंछद होकर खेलना चाहिए. मोर्गन अगर खेलते हैं तो मध्यक्रम में कप्तान कार्तिक की मदद कर सकते हैं. उभरते हुए स्टार शुभमन गिल को इस बार अपने पसंदीदा सलामी बल्लेबाज के स्थान पर खिलाया जा सकता है क्योंकि पिछले सत्र में उन्हें ऊपर नीचे खिलाया गया था जिस फैसले की भी काफी आलोचना हुई थी.

पारी का आगाज करने के लिये उनके साथ सुनील नारायण या फिर बैंटन हो सकते हैं. इसके बाद टीम की गेंदबाजी की अगुआई आस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस करेंगे जो टीम का काफी मजबूत पहलू है. कार्तिक इस बार क्रिकेट के बेहतरीन जानकारों से घिरे होंगे जिसमें 2019 इंग्लैंड विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उनके साथ उप कप्तान के तौर पर होंगे. जबकि न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम मुख्य कोच हैं.

यह देखना होगा कि तीनों की तिकड़ी से टीम कैसा कर पाती है. आईपीएल के सबसे ज्यादा मंहगे (15.5 करोड़ रूपये) विदेशी खिलाड़ी कमिंस के अलावा टीम के पास लोकी फर्गुसन और प्रतिभाशाली युवा प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और संदीप वारियर हैं.

संयुक्त अरब अमीरात में पिच आमतौर पर धीमी रहती हैं जिससे केकेआर के लिये सबसे बड़ी चिंता स्पिन विभाग होगी. उसके पास केवल सुनील नारायण और कुलदीप यादव ही हैं क्योंकि एम सिद्धार्थ और वरूण चक्रवर्ती के पास अनुभव की कमी है.

केकेआर अपने अभियान की शुरूआत 23 सितंबर को अबुधाबी में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.

टीम इस प्रकार है :

दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (उप कप्तान), शुभमन गिल, टॉम बैंटन, सुनील नारायण, आंद्र रसेल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्गुसन, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, निखिल नायक, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, संदीप वारियर, वरूण चक्रवर्ती और सिद्धेश लाड

यह भी पढ़ें.

स्पॉट फिक्सिंग प्रतिबंध खत्म होने के बाद श्रीसंत ने कहा, अब मैं खेलने के लिए स्वतंत्र

England vs Australia: वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की नजर वापसी पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget