एक्सप्लोरर

England vs Australia: वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की नजर वापसी पर

पहले मैच में इंग्लैंड को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.ऑस्ट्रेलिया आज के जीत के साथ टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच मेहमान ऑस्ट्रेलिया अपने नाम कर चुकी है. पहले वनडे मैच ने ऑस्ट्रेलिया ने को 19 रनों से हराया. अब उसकी नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. वहीं इंग्लैंड दूसरा मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के साथ मिलेगा जो पहले मैच में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे. स्टीव स्मिथ की वापसी से मार्कस स्टोइनिश या मार्नस लाबुशेन को बाहर होना पड़ेगा. स्टोइनिश पिछले मैच में दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद 43 रनों की अहम पारी खेली थी.

वहीं इंग्लैंड की टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकती है. पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और क्रिस वोक्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. उनका साथ देने के लिए टीम में ऑलराउंडर सैम करन को शामिल किया जा सकता है. सैम करन अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. उन्हें मोइन अली की जगह कप्तान इयॉन मार्गन शामिल कर सकते हैं. पिछले मैच में मोइन अली गेंद और बल्ले दोनों से असफल रहे थे.

इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करनी हो ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाना होगा. पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट असफल रहे थे. जॉनी बेयरस्टो ने पिछले मैच में 84 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. लेकिन इंग्लैंड के टॉप आर्डर बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पहले 10 ओवर में संभलकर खेलना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयॉन मार्गन, जोस बटलर, सैम बिलिंग्स, सैम करन, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और क्रिस वोक्स.

22 वर्षीय नाओमी ओसाका ने दूसरी बार जीता यूएस ओपन का खिताब, फाइनल में अजारेंका को हराया

सचिन तेंदुलकर की प्रेम कहानी: पहली नज़र में ही अंजलि को दिल दे बैठे थे 'मास्टर ब्लास्टर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget