एक्सप्लोरर

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के कोहली

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के कोहली

पुणे: ऑस्ट्रेलिया से पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने दिखा दिया कि टर्निंग पिचों पर कैसे बल्लेबाजी नहीं करनी है. कोहली को बतौर कप्तान अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट हार झेलनी पड़ी.

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में निराश किया. हम बहुत खराब खेले और कोई साझेदारी नहीं बना सके. बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. उन्होंने दिखाया कि कैसी बल्लेबाजी नहीं करनी है .’’ उन्होंने कहा कि पहली पारी में 155 रन की बढत देना घातक था और इसके बाद वापसी मुमकिन नहीं थी.

कोहली ने कहा ,‘‘ यह बहुत कम होता है कि चार पांच बल्लेबाज दोनों पारियों में ऐसी गलतियां करें, खासकर जब पिछले कुछ महीने से हम इतना उम्दा खेल रहे हैं. यह सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन है. हमें स्वीकार करना होगा कि हमें सुधार की जरूरत है और बेंगलूर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा .’’ अपने विकेट के बारे में उन्होंने कहा कि गेंद को आंकने में उनसे गलती हुई. उन्हें स्पिनर स्टीव ओकीफे ने आउट किया.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने गेंद को बहुत जल्दी छोड़ दिया . मुझे थोड़ा इंतजार करना चाहिये था. यह मेरी गलती थी .’’ कोहली ने कहा कि टीम इस हार से मनोबल टूटने नहीं देगी और गाले में 2015 में श्रीलंका से मिली हार के बाद जिस तरह वापसी की थी, वैसे ही यहां भी करेगी. उन्होंने कहा ,‘‘ यह बस एक अंतरराष्ट्रीय मैच है, कोई बड़ी बात नहीं. हमें धर्य से काम लेना होगा. जिस तरह हम जीत पर अति उत्साहित नहीं होते, उसी तरह हारने पर भी ज्यादा परेशान नहीं होना है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछली बार इस तरह का प्रदर्शन गाले में देखा गया था. हमें उसी तरह वापसी करनी है जैसी वहां की थी. यदि आप स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज के पांच कैच छोड़ेंगे और 11 रन के भीतर आखिरी सात विकेट गंवायेंगे तो जीत के हकदार नहीं है .’’

उन्होंने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा ,‘‘ मैं उन्हें दोष नहीं दूंगा . बल्लेबाजों ने हमें ऐसे हालात में पहुंचा दिया कि वापसी करना मुश्किल था . उमेश यादव ने टर्निंग पिच पर इतनी उम्दा गेंदबाजी की .’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget