एक्सप्लोरर

IND vs NZ ODI Head to Head: न्यूज़ीलैंड से होगी भारत की टक्कर, सर्वाधिक रन और सबसे ज़्यादा विकेट से लेकर जानिए तमाम आंकड़े

IND vs NZ ODI Head to Head: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अब तक कुल 113 वनडे मैच खेले हैं. इसमें टीम इंडिया ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 50 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

IND vs NZ ODI Head to Head: भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज़ खेलने के लिए तैयार है. दोनों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 18 जनवरी, बुधवार से होगी. सीरीज़ का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूज़ीलैंड मौजूदा वक़्त में वनडे की नंबर वन टीम है, ऐसे में भारत के लिए यह सीरीज़ जीतना इतना आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं दोनों के बीच अब तक वनडे में किसका पलड़ा भारी रहा है. 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे हेड टू हेड

अब तक दोनों ही टीमों के बीच कुल 113 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इसमें भारतीय टीम ने 55 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड 50 मैच जीतने में कामयाब रही है. इसके अलावा 7 मैचों की कोई नतीजा नहीं निकल सका है और एक मैच टाई पर खत्म हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय टीम जीत में न्यूज़ीलैंड से जीत में आगे है. टीम इंडिया के पास अब तक 52.35 प्रतिशत जीत है. वहीं न्यूज़ीलैंड ने 47.64 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं. 

किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन

दोनों के बीच खेले गए वनडे मैचों में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज़्याद रन हैं. उन्होंने 41 मैचों की 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1750 रन बनाए हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 186* रनों का रहा है. यह किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया हाई स्कोर है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं. 

गेंदबाज़ द्वार सर्वाधिक विकेट

दोनों के बीच खेले गए वनडे मैचों में पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जगवल श्रीनाथ ने सबसे ज़्यादा 51 विकेट लिए हैं. उन्होंने 30 मैचों में 20.41 की औसत से यह विकेट अपने नाम किए हैं. 

सर्वाधिक शतक और अर्धशतक

दोनों टीमों के बीच वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज़्यादा 6 शतक लगाए हैं. वहीं सबसे ज़्यादा बार 50 का आंकड़ा पार करने के मामले में विराट कोहली अव्वल नंबर पर हैं. उन्होंने 13 बार इस आंकड़े को पार किया है. 

पहला शतक

दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में पहला शतक ग्लेन टर्नर ने 14 जून, 1975 में मेनचेस्टर में लगाया था. उन्होंने 117 गेंदों पर 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विकेटकीपरिंग रिकॉर्ड्स

दोनों के बीच न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर नयन मोंगिया ने स्टंप के पीछे से सबसे ज़्यादा 36 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा है. इसमें 24 कैच और 12 स्टंपिंग शामिल हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 डिसमिसल के साथ दूसरे नंबर पर मौजूग है.  

फील्डिंग रिकॉर्ड्स

दोनों टीमों के बीच वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर ने सर्वाधिक 19 कैच पकड़े हैं. उन्होंने 35 मैचों में यह कैच लिए हैं.

 

 

ये भी पढ़ें...

ICC Test Rankings: T20 के बाद टेस्ट में भी नंबर-1 बनी टीम इंडिया, देखिए किस स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: डेरिल मिशेल शतक की ओर, जैकब्स के साथ क्रीज पर मौजूद; डेथ ओवरों का खेल जारी
LIVE: डेरिल मिशेल शतक की ओर, जैकब्स के साथ क्रीज पर मौजूद; डेथ ओवरों का खेल जारी
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget