एक्सप्लोरर

पांच-छह ओवर और होते तो जीत जाती टीम इंडिया!

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का मानना है कि अगर छह ओवर और होते तो भारत श्रीलंका के खिलाफ आज पांचवें और अंतिम दिन यहां ड्रा हुआ पहला टेस्ट जीत सकता था.

कोलकाता: सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का मानना है कि अगर छह ओवर और होते तो भारत श्रीलंका के खिलाफ आज पांचवें और अंतिम दिन यहां ड्रा हुआ पहला टेस्ट जीत सकता था.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (आठ रन पर चार विकेट) की अगुआई में तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने 231 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए 26.3 ओवर में खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक श्रीलंका का स्कोर 75 रन पर सात विकेट कर दिया था.

राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आपको इस तरह के मैचों की उम्मीद करनी चाहिए. अगर हमारे पास पांच या छह ओवर और होते तो हम जीत दर्ज कर सकते थे. यह हम सभी के लिए अच्छा अनुभव रहा. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इस तरह के मैच में खेला हूं- बारिश के खलल के कारण मैच छोटा हुआ लेकिन कांटे की टक्कर देखने को मिली. यह रोमांचक था.’’ राहुल को मलाल है कि पहले टेस्ट के लिए जिस तरह की विकेट बनाई गई उस पर खराब मौसम के कारण पांच दिन पूरा खेल नहीं हो पाया.

नौ घंटे से अधिक का खेल बारिश की भेंट चढ़ा. राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह रोमांचक मैच था. इस तरह के विकेट पर अगर पूरे पांच दिन क्रिकेट होता तो यह शानदार होता.’’ भुवनेश्वर की कातिलाना गेंदबाजी ने अंतिम सत्र में भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा.

पहली पारी में भारत के 172 रन पर सिमटने के संदर्भ में राहुल ने कहा, ‘‘सभी दिन तेज गेंदबाजों को विकेट से मदद मिली. कल दिन का खेल खत्म होने के दौरान दरारें थोड़ी अधिक बड़ी हो गई इसलिए अधिक सीम मूवमेंट मिल रही थी. नमी के कारण पहले दो दिन काफी स्विंग मिल रही थी.’’ राहुल ने कहा कि अगर इस तरह के विकेट पर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता तो हालात पूरी तरह अलग होते.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे पहले बल्लेबाजी करते तो स्थिति पूरी तरह अलग होती लेकिन यह ऐसे ही चलता है. हमने पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती का लुत्फ उठाया और यह हम सभी के लिए अच्छा अनुभव था.’’ राहुल ने मैच में सात विकेट चटकाने वाले सुरंगा लकमल की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘लकमल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. पहली पारी में हमारे गेंदबाजों ने कुछ बेजोड़ गेंद फेंकी. वे भाग्यशाली रहे कि बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद क्षेत्ररक्षकों के हाथ में नहीं पहुंची. मैंने कभी नहीं सोचा था कि पहले दो दिन बारिश के बाद पहला मैच इतना करीबी होगा.’’ श्रीलंका को अंतिम सत्र के दौरान समय बर्बाद करने की रणनीति अपनाते देखा गया और फिजियो कुछ मौकों पर मैदान पर आया जबकि जब मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे तो निरोशन डिकवेला क्रीज से बाहर आ रहे थे जिसके बाद गर्मागर्म बहस भी हुई.

राहुल ने इसे अजीब स्थिति बताया लेकिन विरोधी टीम को दोषी नहीं ठहराते हुए कहा कि इस तरह के हालात में वे भी ऐसा ही करते.

उन्होंने कहा, ‘‘खेल इसी तरह खेला जाता है. कोई भी मैच गंवाना नहीं चाहता. यह खेल की चालें हैं और प्रत्येक टीम ऐसा करती है. इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget