एक्सप्लोरर

India vs India A: केएल राहुल दिखा रहे क्लास, इंडिया vs इंडिया-ए मैच में बिखेर रहे जलवा; सामने आया वीडियो

इंग्लैंड सीरीज से पहले इंडिया और इंडिया ए के बीच चार दिनों का प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. इस दौरान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

KL Rahul India Vs India A: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. इससे पहले इंडिया और इंडिया ए के बीच चार दिनों का इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टस मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला बेकेनहैम के केंटी काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है. इस मैच का न तो कहीं लाइव प्रसारण हो रहा है न ही लाइव स्ट्रीमिंग. हालांकि इस दौरान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केएल राहुल बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं.

केएल राहुल की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल

इंडिया और इंडिया ए के बीच प्रैक्टिस मैच का लाइव प्रसारण न होने के पीछे टीम इंडिया का ही हाथ है. भारतीय टीम नहीं चाहती थी कि इस प्रैक्टिस मैच को विरोधी टीम देखे. इसलिए टीम इंडिया ने इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं होने दिया. लेकिन इस बीच एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया. जिसमें केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. वहीं कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह फील्डिंग कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह राहुल एक क्लासिल कट शॉट खेल रहे हैं.

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरे का फुल शेड्यूल

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. इस सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा. वहीं दूसरे टेस्ट की शुरुआत 2 जुलाई से बर्मिंघम में होगी. जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल में होगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

यह भी पढ़ें-  दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल जीतने पर विजेता को मिलेंगे कितने रुपये? बरसेगा पैसा ही पैसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget