एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले विराट कोहली ने दिया था कौन सा गुरुमंत्र, केएल राहुल ने किया खुलासा

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में केएल राहुल भारत-बांग्लादेश मैच से पहले विराट कोहली से बात करते हुए दिखाई दिए थे. अब राहुल ने बताया कि उन्होंने कोहली से क्या बात की थी.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) लगातार फ्लॉप साबित हो रहे थे. विश्व कप के शुरुआती तीन मैचों में राहुल का बल्ला बिल्कुल शांत रहा था. उन्होंने तीनों मैचों में सिर्फ 4, 9 और 9 रन बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. इसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल को अभ्यास के दौरान विराट कोहली से बात करते हुए देखा गया था. अब राहुल ने बताया कि उन्होंने कोहली से क्या बात की थी.

राहुल ने किया खुलासा

विराट कोहली से बातचीत करने के बाद ही केएल राहुल के बल्ले से रन निकले थे. राहुल ने इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने विराट से क्या बात की थी. मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “हम वास्तव में इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे इस बार ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां कुछ अलग हैं. हम यहां पहले आए हैं और टेस्ट क्रिकेट खेला है और हम उम्मीद थी कि विकेट एक निश्चित तरीके से खेलेंगे और यह अभी तक नहीं हुआ. यह हमारे लिए पिछले दौरे के मुकाबले ज़्यादा चुनौतीभरा हो रहा है. हम बस इन्हीं सब के बारे में बात कर रहे थे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम मानसिकता पर बातचीत कर रहे थे और हम बीच में क्या कर सकते हैं. मैं देख रहा था कि मैं ऐसा कुछ इस्तेमाल कर सकता हूं, जो वो बीच में कहे रहा था और अगर हम एक दूसरे की मदद कर सकते हैं. खिलाड़ी के रूप में हम सभी के बीच यही चर्चा होती है. बेशक, उसने पिछले कुछ मैचों में काफी अच्छा परफॉर्म किया और मैं बस उसका दिमाग समझने की कोशिश कर रहा था. मैच के बीच में वो क्या सोच रहा है.”

ये भी पढ़ें....

T20 WC 2022: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइन में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की दरकार, पढ़ें मैच प्रीव्यू

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा फाइनल मुकाबला, एक्शन में होंगे ये स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget