एक्सप्लोरर

IND vs SA: केशव महाराज की बैटिंग.. स्टेडियम में 'राम सिया राम' गीत, फिर स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हुई केएल राहुल की यह कमेंट

Ram Siya Ram: दक्षिण अफ्रीका में केशव महाराज जब-जब बल्लेबाजी या गेंदबाजी के लिए आते हैं, तो स्टेडियम में राम सिया राम गीत सुनाई देता है. इसे लेकर केएल और महाराज के बीच एक बातचीत रिकॉर्ड हुई है.

KL Rahul & Keshav Maharaj: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को पार्ल में खेले गए वनडे मुकाबले में केएल राहुल और केशव महाराज के बीच स्टेडियम में गूंज रहे 'राम सिया राम' गीत को लेकर एक छोटी सी बातचीत हुई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

दरअसल, केशव महाराज इस सीरीज में जब-जब बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिए आए, तब-तब स्टेडियम में 'राम सिया राम' गीत बजाया गया. जब पार्ल वनडे में भी ऐसा ही हुआ तो भारतीय कप्तान केएल राहुल ने केशव महाराज से इस बारे सवाल ही पूछ लिया.

केएल राहुल ने महाराज से पूछा, 'केशव भाई, जब भी आप आते हो तो वह ये वाला गाना बजा देते हैं?' इस पर केशव महाराज ने हंसते हुए 'हां' में जवाब दिया. केएल और केशव की इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है.

गौरतलब है कि केशव महाराज भारतीय मूल के ही हैं और वह हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें देखी जा सकती हैं, जिनमें वह मंदिरों में भगवान की पूजा करते नजर आते हैं. यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका में भी जब-जब केशव महाराज की मैदान पर एंट्री होती है तो डीजे पर इसी तरह के कुछ भजन बजा दिए जाते हैं.

टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
भारतीय टीम ने पार्ल वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ केएल राहुल दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में मात दी है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका में बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, 23 में से जीते हैं महज 4 मुकाबले

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव
वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
किसी से नहीं डरते गौतम गंभीर? न्यूजीलैंड पर सीरीज के बाद कही बड़ी बात; जानें क्या कहा
किसी से नहीं डरते गौतम गंभीर? न्यूजीलैंड पर सीरीज के बाद कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget