एक्सप्लोरर

IND vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका में बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, 23 में से जीते हैं महज 4 मुकाबले

India In South Africa: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली हैं. इन आठ सीरीज में टीम इंडिया ने यहां 23 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में भारतीय टीम महज 4 मैच जीत सकी है.

IND vs SA Test Records: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो रही है. दोनों ही टीमें इस सीरीज के लिए जोर-शोर के साथ तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया जहां पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना लिए इस सीरीज के लिए मेहनत कर रही है, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए तैयारियों को पुख्ता कर रही है.

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने इन आठ सीरीज में से सात सीरीज को गंवाया है. वह केवल एक बार साल 2010-11 में यहां सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी.

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने इन आठ टेस्ट सीरीज के तहत कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 23 में से उसे केवल 4 मुकाबलों में जीत हासिल हो सकी है. यहां उसने 12 मुकाबलों में मात खाई है और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. आखिरी बार यहां भारतीय टीम ने ठीक एक साल पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. तब टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में उतरी थी. यहां भारतीय टीम को 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी.

इन आंकड़ों से साफ है कि दुनियाभर में टेस्ट क्रिकेट में अपना विजय पताका लहरा चुकी टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका में जीतना कितना मुश्किल रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस सिलसिले को तोड़ पाती है या नहीं, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.

ओवरऑल रिकॉर्ड में भी पीछे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं. यहां भारतीय टीम को 15 मैचों में जीत और 17 में हार मिली है. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

Bajrang Punia: पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका तो बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रख दिया 'पद्मश्री', पीएम मोदी को लौटाने जा रहे थे अवॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget