एक्सप्लोरर

KKR vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, IPL में ये खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बने

Prabhsimran Singh IPL Record: प्रभसिमरन सिंह की 83 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने ईडन गार्डन्स में 201 रन बनाए. हालांकि बारिश से प्रभावित ये मैच बेनतीजा रहा और दोनों टीमों को 1-1 मिले.

IPL 2025: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 120 रनों की पारी खेली. पहला विकेट टीम को प्रियांश आर्य के रूप में गिरा, जिन्होंने 35 गेंदों में 69 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जड़े.

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह अपने शतक से चूक गए, उन्होंने 49 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 83 रन बनाए. उन्हें वैभव अरोड़ा ने आउट किया, लेकिन इस पारी में प्रभसिमरन ने ऐसा कुछ किया जो आज तक पंजाब के लिए किसी अनकैप्ड प्लेयर ने नहीं किया.

प्रभसिमरन सिंह ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 1000 रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं, वह अपने पहले सीजन में पंजाब के लिए ही चुने गए थे. अभी तक प्रभसिमरन ने 43 मैचों में 1048 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक पारियां शामिल हैं.

बारिश में धुला मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स पहला मैच है, जो IPL 2025 में बारिश के कारण रद्द हो गया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का स्कोर बनाया था. हालांकि प्रियांश आर्य (69) और प्रभसिमरन (83) की शानदार शुरुआत के बाद टीम करीब 20-25 स्कोर कम ही बना पाई थी, क्योंकि जब प्रियांश आउट हुए तब टीम का स्कोर 11.5 ओवरों में 120 था. श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. मैक्सवेल (7) एक बार फिर फ्लॉप हुए. 

बारिश के कारण मैच काफी देर रुका रहा, जब कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हुई तो सिर्फ एक ही ओवर का मैच हो सका और फिर बारिश आ गई. बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए.

रद्द होने के बाद भी चौथे नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के 9 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच के साथ 11 अंक हो गए हैं. वह मुंबई इंडियंस को पछाड़कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है. पहले नंबर पर अभी गुजरात टाइटंस बनी हुई है, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर है. टॉप पर काबिज तीनों टीमों के 12-12 अंक हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget