एक्सप्लोरर

कार्तिक-पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत IND ने BAN को दिया 325 रनों का लक्ष्य


कार्तिक-पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत IND ने BAN को दिया 325 रनों का लक्ष्य

सौजन्य: BCCI (TWITTER)

लंदन: दिनेश कार्तिक (94, रिटायर्ड आउट) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 80) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने मंगलवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर जारी चैम्पियंस ट्रॉफी के अभ्यास मैच में बांग्लादेश के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 324 रन बनाए. कार्तिक और पांड्या के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (60) ने भी अहम योगदान दिया.


भारतीय टीम की शुरुआत हालांकि, थोड़ी कमजोर रही. 21 के कुल योग पर टीम ने सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा (1) और अजिंक्य रहाणे (11) के रूप में अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए.


इसके बाद पारी संभालने आए धवन और कार्तिक ने तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया ही था कि धवन 121 के कुलयोग पर सुनजामुल इस्लाम की गेंद पर मेहंदी हसन मिराज के हाथों लपके गए. धवन ने 67 गेंदों पर सात चौके लगए.


धवन के आउट होने के बाद कार्तिक का साथ देने आए जाधव ने चौथ विकेट के लिए 74 रन जोड़े, लेकिन सुनजामुल इस्लाम ने जाधव को बोल्ड कर इस साझेदारी को भी तोड़ दिया. 208 के स्कोर पर कार्तिक भी रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 77 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया.


इसके बाद पांड्या और रवींद्र जडेजा (32) ने छठे विकेट के लिए 86 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 294 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर जडेजा रुबेल हुसैन की गेंद पर शाकिब अल-हसन के हाथों लपके गए. 


जडेजा के आउट होने के बाद पांड्या का साथ देने आए रविंचंद्रन अश्विन (5) को हुसैन ने मैदान पर टिकने नहीं दिया और बोल्ड कर भारतीय टीम का सातवां विकेट गिराया.


भुवनेश्वर कुमार (1) और पांड्या ने निर्धारित समय तक कोई और विकेट गंवाए बिना टीम को 324 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. 


बांग्लादेश के लिए हुसैन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं इस्लाम को दो और मुस्ताफिजुर रहमान को एक सफलता हासिल हुई.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget