एक्सप्लोरर

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, फैन्स ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

कपिल देव राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे देशभर में लोग कपिल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लीजेंड और  साल 1983 में भारत को पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है. कपिल देव राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हो रही है. कपिल देव की उम्र 61 साल है.

यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे देशभर में लोग कपिल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे. कांग्रेस सांसद और पूर्व केद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट किया,  यह जानकर बहुच चिंतित हूं कि लेजेंडरी कपिल देव को हार्ट अटैक आया है और वह इस वक्त अस्पताल में हैं. उनके पराक्रमी हृदय ने भारत को कई मोर्चों पर जीत दिलाई है. मैं कामना करता हूं कि वह यह लड़ाई भी जीतेंगे.

विराट कोहली, अनिल कुंबले समेत कई क्रिक्रेटरों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं. हमेशा मजबूत रहिए ’’

इरफान पठान ने लिखा, "मेरी दुआएं आपके साथ हैं आप जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. "

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, "अपना ध्यान रखें, आपके जल्द ठीक होनी प्रार्थना करता हूं. Get well soon Paaji"

अस्पताल ने जारी किया बयान  फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी स्थिति ठीक है और अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

फोर्टिस ने कहा, ''क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्टूबर को रात के 1:00 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) लाया गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. रात में ही एंजियोप्लास्टी की गई.''

अस्पताल ने कहा, ''वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं. कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है.''

यह भी पढ़ें:

Facebook की सार्वजनिक नीति प्रमुख अंखी दास डेटा सुरक्षा के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पेश हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget