एक्सप्लोरर

'सचिन, विवियन, पोंटिंग सभी को देखा लेकिन...', सूर्यकुमार यादव की तारीफ में बड़ी बात कह गए कपिल देव

Suryakumar Yadav's T20I Records: सूर्यकुमार यादव ने मार्च 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. फिलहाल वह ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

Kapil Dev on Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को अभी पूरे दो साल भी नहीं हुए हैं लेकिन इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग छाप छोड़ दी है. जबरदस्त फॉर्म, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और एक के बाद एक यादगार बड़ी पारियां खेलकर सूर्यकुमार यादव कई दिग्गज क्रिकेटरों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) भी शामिल हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है.

एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कपिल देव ने कहा है कि हमने सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्डसन और रिकी पोंटिंग जैसे कई महान खिलाड़ियों को देखा लेकिन सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज शताब्दी में एकाध बार ही आते हैं. कपिल देव कहते हैं, 'कई बार मेरे पास उनकी (सूर्यकुमार यादव) पारी का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं होते हैं. जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते थे तो महसूस होता था कि कभी कोई और खिलाड़ी भी होगा जिसे हमें इन बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करने पर विचार करना होगा.'

कपिल देव कहते हैं, 'जिस तरह का क्रिकेट वह खेल रहे हैं जैसे कि वह लैप शॉट, फाइन लेग के ऊपर से शॉट. इस तरह के शॉट गेंदबाजों डरा कर रखते हैं. फिर वह खड़े होकर मिड ऑन, मिड विकेट के ऊपर से भी छक्के जड़ देते हैं. यह चीजें गेंदबाज के लिए मुश्किलें पैदा कर देती है क्योंकि वह लगातार गेंद की लाइन और लेंथ को पकड़ने में कामयाब रहते हैं. मैंने कई महान खिलाड़ी देखे हैं, जैसे- डिवलियर्स, विवियन रिचर्डसन, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग लेकिन बहुत कम ही ऐसे होंगे जो इतनी साफगोई से गेंद को हिट कर सकते हैं. इस तरह के खिलाड़ी शताब्दी में एकाध बार ही आते हैं.

T20I में 180+ का स्ट्राइक रेट
सूर्यकुमार यादव ने अब तक 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 43 पारियों में 1578 रन जड़े हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 46.41 और स्ट्राइक रेट 180.34 रहा है. सूर्या इन 43 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक जड़ चुके हैं. बल्लेबाजी औसत, स्ट्राइक रेट और बड़ी पारियां खेलने के मामले में वह टी20 के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ महज 51 गेंद पर उन्होंने ताबड़तोड़ 112 रन की नाबाद पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SL 1st ODI: टी20 के बाद अब वनडे सीरीज की बारी, जानें कब और कहां देखें मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget