एक्सप्लोरर

धोनी को T-20 वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं कपिल देव, बताई है ये खास वजह

कपिल देव ने खुद को धोनी का फैन बताया है. हालांकि कपिल देव का मानना है कि धोनी का वर्ल्ड कप में खेलना पूरी तरह से मैनेजमेंट के ऊपर निर्भर करता है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से धोनी ने एक भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. हालांकि धोनी के आईपीएल में अच्छा करने पर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बनी हुई है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक हैं और इसी नाते वह उन्हें इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन धोनी पर फैसला टीम प्रबंधन को लेना है. उन्होंने कहा, "एक प्रशंसक के तौर परमैं उन्हें टी-20 विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहूंगा. लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह प्रबंधन पर निर्भर है. उन्होंने अगर एक साल से नहीं खेला है तो आप क्या उम्मीद कर सकते हो. मुझे लगता है कि उन्हें ज्यादा मैच खेलने चाहिए." 1983 में भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कपिल ने कहा, "टीम में आने के लिए धोनी को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए नहीं तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी. ऐसा नहीं होना चाहिए कि अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पैमाने हों." धोनी ने बीते साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार पिच पर कदम रखा था. वह तब से टीम से आराम के नाम पर बाहर हैं. धोनी हालांकि अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे और इसी पर टीम में आने का उनका भविष्य टिका हुआ है. कपिल ने कहा, "सिर्फ धोनी ही आईपीएल नहीं खेल रहे हैं. मैं वो इंसान हूं जो देखता है कि नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ी कौन हैं जो अगले 10 साल तक खेल सकते हैं. धोनी ने पहले ही इस देश के लिए काफी कुछ किया है. वह अपने करियर के अंतिम चरण पर है. इसलिए वो जितना भी खेलें हमें खुश होना चाहिए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget