एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: तो क्या संन्यास लेने वाले हैं केन विलियमसन, पढ़ें करियर को लेकर क्या कहा

Kane Williamson: T20 World Cup 2024 में न सिर्फ PAK का प्रदर्शन खराब रहा, बल्कि न्यूजीलैंड जैसी टीम भी ग्रुप स्टेज खेल कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब कप्तान केन विलियमसन के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं.

Kane Williamson Uncertain After NZ's T20 World Cup Exit: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का सफर बहुत जल्द खत्म हो गया. टीम सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान जैसी छोटी टीम से भी हार का सामना करना पड़ा. इस टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) थे. जिनका बल्ला इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. विलियमसन अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित और अनिश्चित हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने 2026 वर्ल्ड कप को लेकर भी कुछ नहीं कहा.

टीम को दोबारा एकजुट होने की जरूरत है: केन विलियमसन
वर्ल्ड कप में जल्दी हार के बाद विलियमसन के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. कप्तान विलियमसन ने कहा कि टीम को संभलने में वक्त लगेगा. साथ ही उन्होंने 2026 वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में भी कुछ नहीं कहा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2026 के विश्व कप में खेलेंगे, तो विलियमसन ने जवाब दिया- "अरे, मुझे नहीं पता." उन्होंने आगे कहा- "अभी बहुत वक्त है, इसलिए टीम को दोबारा एकजुट होने की जरूरत है. अगले एक साल तो हमारे पास टेस्ट क्रिकेट है. अब दूसरे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में वापसी करेंगे और फिर देखेंगे कि आगे क्या होता है."

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को याद करते हुए विलियमसन ने कहा- "मुझे लगता है कि चाहे कुछ भी हो, आप हमेशा और ज्यादा करना चाहते हैं. लेकिन ये वाकई में एक अलग अनुभव रहा है. यहां की परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण थीं. लेकिन ये सिर्फ अपना रास्ता निकालने के बारे में है."

न्यूजीलैंड इस वर्ल्ड कप में सबसे आखिर में अपना अभियान शुरू करने वाली टीम थी. लेकिन अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से लगातार हार के बाद चार दिन में ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए. इस पर विलियमसन ने कहा- "हमें शुरुआत करने में बहुत देर हो गई, और फिर कुछ ही दिनों में हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ये निराशाजनक था. हम मजबूत शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका,"

विलियमसन की कप्तानी में हुए हैं ये कारनामे
हर फॉर्मेट में खेलने वाले विलियमसन को आधुनिक क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. पिछले 10 साल से ज्यादा समय से वो न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की जान रहे हैं. विलियमसन रहते हुए न्यूजीलैंड 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और पहली बार हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचा था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था. इन चार में से तीन टूर्नामेंट में विलियमसन न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:
Lockie Ferguson: T20I में 4 मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज़ बने लॉकी फर्ग्यूसन, जानें सबसे पहले किसने किया था कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
IND Vs ENG ODI Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget