एक्सप्लोरर

AUSvSA: दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की दमदार वापसी, रबाडा के आगे ढेर हुए ऑस्ट्रेलियाई शेर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिती में है. लेकिन बीते दिन से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेज़बान टीम ने मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

नई दिल्ली/पोर्ट एलिजाबेथ: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिती में है. लेकिन बीते दिन से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेज़बान टीम ने मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा (5/96) की शानदार गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया टीम पहले दिन ही ढेर हो गई. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले दिन ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज़ 243 रन बनाकर सिमट गई.

हालांकि आस्ट्रेलिया शुरुआत काफी अच्छी रही थी. डेविड वॉर्नर (63) और कैमरुन बैंक्रॉफ्ट (38) ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की. वर्नोन फिलेंडर ने इसे शतकीय साझेदारी में तब्दील नहीं होने दिया. उन्होंने 98 के स्कोर पर बैंक्रॉफ्ट को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद, फिलेंडर ने उस्मान ख्वाजा (4) को भी क्विंटन के हाथों ही कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया. 117 के स्कोर पर लुंगी नगीदी ने वॉर्नर को आउट कर आस्ट्रेलिया टीम का अहम विकेट गिरा दिया.

तीन विकेट खो चुकी आस्ट्रेलिया टीम की पारी को शॉन मार्श (24) और स्टीव स्मिथ (25) ने 44 रनों की साझेदारी कर संभालने की कोशिश की, लेकिन रबाडा ने मुश्किलें खड़ी कर दीं.

रबाडा ने पहले 161 के स्कोर पर स्मिथ को पगबाधा आउट किया और इसके बाद 166 के स्कोर पर मार्श को भी पगबाधा आउट कर आस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट भी गिरा दिया.

स्मिथ के आउट होने के बाद टीम की पारी बिखर गई. रबाडा ने 170 के स्कोर पर ही दो बल्लेबाजों मिशेल मार्श (4) और पैट कमिंस को आउट किया. ये दोनों बल्लेबाज क्विंटन के हाथों लपके गए.

मिशेल स्टॉर्क (8) और नाथन लॉयन (17) ने आठवें विकेट के लिए 12 रन ही जोड़े थे कि एक बार फिर रबाडा ने स्टॉर्क को बोल्ड कर पवेलियन भेजा. 212 के स्कोर पर नगीदी ने लॉयन को बोल्ड कर आस्ट्रेलिया का नौंवा विकेट भी गिरा दिया.

टिम पेन (36) और जोश हाजलेवुड (10) ने दसवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी कर टीम को 243 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर नगीदी ने पेन को बोल्ड कर दिया. इसके साथ ही आस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त हो गई.

इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने पांच व नगीदी ने तीन विकेट लिए. फिलेंडर को दो सफलता हाथ लगी.

इसके बाद, अपनी पहली पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (11) और नाइट वॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने आए कगीसो रबाडा (17) नाबाद पवेलियन लौटे.

मेजबान टीम ने दिन का एकमात्र विकेट अदेन मार्करम के रूप में खोया जिन्हें 11 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने आउट किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: US-इजरायल की साजिश का पर्दाफाश! LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया, अब तक 2,209 मौतें
Live: US-इजरायल की साजिश का पर्दाफाश! LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया, अब तक 2,209 मौतें
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget