एक्सप्लोरर

दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ेगा दक्षिण अफ्रीका का स्टार पेसर

छह में से पांच मुकाबले गंवाकर आईपीएल सीज़न 11 में सबसे निचले क्रम पर मौजूद दिल्ली की टीम मुश्किल में है.

नई दिल्ली: छह में से पांच मुकाबले गंवाकर आईपीएल सीज़न 11 में सबसे निचले क्रम पर मौजूद दिल्ली की टीम मुश्किल में है. आईपीएल के शुरूआती दौर मे इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने भी कप्तानी का भार अपने कंधो से छोड़ दिया है.

आईपीएल के बीचो बीच गंभीर का ये फैसला दिल्ली के लिए बहुत बड़ा है. कप्तानी से गंभीर की विदाई के बाद टीम मैनेजमेंट ने 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है.

लेकिन इसी बीच दिल्ली के लिए एकमात्र अच्छी खबर आई है वो ये है कि टीम ने 28 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ जूनियर डाला को टीम के साथ जोड़ लिया है. खबरों के मुताबिक जूनियर डाला को टीम के ओवरसीज़ चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है. हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि डाला को किस खिलाड़ी की गैर-हाजिरी में टीम के साथ जोड़ा गया है.

हालांकि अभी इस बारे में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन नॉर्थन क्रिकेट यूनियन के प्रेज़िडेंट और टाइटन्स और इस्टर्न क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जॉन राइट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करके डाला को बधाई दी.

जूनियर डाला अगर दिल्ली के साथ जुड़ते हैं तो ये आईपीएल में उनका डेब्यू सीज़न होगा.

28 साल के इस स्टार पेसर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में उन्हें 52 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 49 विकेट अपने नाम किए हैं. 

जूनियर डाला ने इसी साल भारत के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू किया है. जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाज़ों को खासा परेशान किया. डाला ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में रोहित शर्मा को 3 बार. जबकि विराट-धोनी और रैना को एक-एक बार आउट किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget