एक्सप्लोरर

क्रिकेट के बिजी शेड्यूल से परेशान हैं दिग्गज खिलाड़ी! जोस बटलर के बाद क्विंटन डिकॉक ने भी जताई चिंता

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का कहना है कि अगर बिजी शेड्यूल में और मैचों को शामिल किया जाता है तो खिलाड़ियों के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल हो जाएगा.

Jos Buttler And Quinton de Kock On Busy Cricket Schedule:  इंग्लैंड के टी20 और वनडे कप्तान जोस बटलर के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल पर चिंता ज़ाहिर की है. डिकॉक का कहना है कि अगर बिजी शेड्यूल में और मैचों को शामिल किया जाता है तो खिलाड़ियों के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल हो जाएगा. इससे पहले जोस बटलर ने रविवार को हेडिंग्ले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच के बारिश से रद्द होने के बाद टीम के व्यस्त शेड्यूलिंग की आलोचना की थी.

पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके क्विंटन डिकॉक ने कहा, "खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से फैसला लेने की जरूरत है और अगर उन्हें लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं (तीनों फॉर्मेट में खेलें) तो मैं उनके लिए खुश हूं, लेकिन लोगों को निर्णय अपने हाथों में लेने की जरूरत है. मुझे कुछ लीग खेलने के लिए अनुबंध मिला है, लेकिन यह मेरा अपना फैसला है. मैं इसे करने के लिए खुश हूं."

उन्होंने आगे कहा, "जब आप युवा होते हैं तो आपको तीनों प्रारूपों में खेलना होता है और अपने करियर में कुछ चीजें हासिल करनी होती हैं। जैसे-जैसे आप बड़े होने लगते हैं, यह कठिन होता जाता है और शरीर पहले की तरह सहयोग नहीं करता है. यह सिर्फ मैनेजमेंट की बात है." 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने स्टोक्स के फैसले का समर्थन करते हुए वनडे क्रिकेट को खत्म करने की बात कही थी. वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने आईसीसी के शेड्यूल को पागलपन तक करार दे दिया था.

जोस बटलर ने भी इसी तरह की टिप्पणी की, हेडिंग्ले में प्रोटियाज के खिलाफ रद्द हुए मैच के बाद कहा, "इस तथ्य से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शेड्यूल कितना कठिन है. मेरी निराशा यह है कि हमारे पास कोई प्रशिक्षण दिन नहीं है, क्योंकि प्रशिक्षण करना टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है."

T20 में टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा नहीं हैं शिखर धवन, युवा खिलाड़ियों पर है सिलेक्टर्स की नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget