एक्सप्लोरर

England के कप्तान बने रह सकते हैं इयोन मोर्गन, बटलर और स्टोक्स ने किया बचाव

मोर्गन की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन स्टोक्स और बटलर ने मोर्गन का बचाव किया है.

लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन इन दिनों खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर हैं. हालांकि इयोन मोर्गन को अपने साथी खिलाड़ियों का साथ मिला है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने इयोन मोर्गन के कप्तान बने रहने का समर्थन किया है. टेस्ट टीम के कप्तान बने स्टोक्स भी मोर्गन के बचाव में उतरे.

नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मोर्गन चोट की वजह से नहीं खेल पाए. इससे पहले मोर्गन दो मैचों में लगातार जीरो पर आउट हो गए थे. मोर्गन की अनुपस्थिति में जोस बटलर ने ही टीम की कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई. बटलर ने इंग्लैंड की अगुवाई करने के बाद टीम के खिलाड़ियों की सराहना की है. 

इस जीत ने इंग्लैंड को 125 अंकों के साथ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग स्टैंडिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया. सीरीज की शुरूआत से पहले, इंग्लैंड 95 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर था.

स्टोक्स ने भी किया बचाव

जीत के लिए 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपनी टीम को तेज शुरूआत दिलाई. रॉय ने दूसरे ओवर में वैन बीक की गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाई. वहीं, फिल साल्ट ने एक ओवर में चार चौके जड़े. बटलर ने कहा, "गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट झटके. खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है. टीम के लिए कम समय में बहुत सारी सीरीज आ रही हैं, जिसका खिलाड़ी तेजी से अभ्यास कर रहे हैं."

मोर्गन खराब फॉर्म में हैं, उन्होंने पांच वनडे पारियों में नाबाद 75 रन के साथ 103 रन बनाए, जबकि 43 टी20 मैचों में उन्होंने नाबाद 47 के शीर्ष स्कोर के साथ 643 रन बनाए. हालांकि, बटलर ने मोर्गन का बचाव किया और कहा कि बल्लेबाज जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे.

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के तीसरे टेस्ट से पहले हेडिंग्ले में बोलते हुए मोर्गन की स्थिति का बचाव किया था.

David Warner को मिल सकती है बड़ी राहत, लीडरशिप बैन हटाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget