एक्सप्लोरर

Joe Root, IPL 2024: बेन स्टोक्स के बाद जो रूट ने भी छोड़ा IPL, अगले सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा

IPL 2024: आज (26 नवंबर) आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट सामने आने वाली है. इससे ठीक पहले जो रूट ने अगले सीजन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है.

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के बाद पूर्व कप्तान जो रूट ने भी IPL नहीं खेलने का फैसला किया है. उन्होंने यह फैसला IPL 2024 के लिए रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन से ठीक पहले लिया है. बता दें कि वह राजस्थान रॉयल्स की स्क्वाड का हिस्सा थे. पिछले सीजन में ही उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था.

IPL 2023 के लिए हुए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को एक करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. हालांकि उन्हें पिछले सीजन में महज तीन मुकाबले खेलने का ही मौका मिला. इन तीन मैचों में उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और कुल 10 रन बनाए.

कुमार संगाकारा ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने जो रूट के इस फैसले की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया. उन्होंने बताया, 'खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर हो रहे मंथन के बीच जो रूट ने हमें जानकारी दी कि वह अगले आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं. वह हमारे साथ बेहद कम वक्त के लिए रहे. लेकिन इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों में एक सकारात्मक माहौल बनाया. हम उनकी ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे.'

रॉयल्स ने और क्या खास लिखा?
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जो रूट को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए लिखा गया, '32 वर्षीय रूट राजस्थान रॉयल्स की स्क्वाड में गहराई और अनुभव लाए. ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों ने रूट के अनुभव से बहुत कुछ सीखा. साथी खिलाड़ी जोस बटलर और युजवेंद्र चहल के साथ उनकी बॉन्डिंग राजस्थान रॉयल्स के साथ उनके बिताए समय की सबसे अहम यादें रहेंगी.'

देवदत्त पडीक्कल भी नहीं होंगे रॉयल्स का हिस्सा
राजस्थान रॉयल्स के लिए अगले सीजन की तैयारी के लिहाज से यह दूसरा बड़ा अपडेट था. इससे पहले यह फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ एक ट्रेड भी कर चुकी है. इसमें उसने देवदत्त पडीक्कल और आवेश खान की अदला-बदली की थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 2nd T20I: तिरुवनंतपुरम में कितना अहम होगा टॉस? पिच के मिजाज और मैदान के आंकड़ों से मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget