एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ Usman Khawaja को लेकर इंग्लैंड कप्तान Joe Root ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Root On Khawaja: जो रूट (Joe Root) ने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को इतने लंबे समय से टीम में मौका न देने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के फैसले पर हैरानी जताई है.

Joe Root On Usman Khawaja: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने सिडनी में खेले गए एशेज़ सीरीज़ के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को इतने लंबे समय से टीम में मौका न देने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के फैसले पर हैरानी जताई है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनमें क्रिकेट की महान समझ है. 

बता दें कि ख्वाजा को एशेज़ सीरीज़ के पहले तीन टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन फिर ट्रेविस हेड के चोटिल होने पर उन्हें चौथे टेस्ट में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. इस तरह लगभग ढाई साल बाद उनकी टेस्ट में वापसी हुई और ख्वाजा ने इसे यादगार बना दिया.

2019 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे ख्वाजा ने सिडनी में चौथे टेस्ट के दोनों पारियों में शतक लगाया था. रूट ने बुधवार को सेन रेडियो के हवाले से कहा, "मैं हैरान था कि उनको सीरीज के शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया गया. व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं."

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ख्वाजा की 137 और 101 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए होबार्ट में पांचवें और अंतिम टेस्ट में चयन के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया है, जिसमें हेड कोरोना से ठीक होने के बाद उपलब्ध हैं. हेड ने पहले तीन टेस्ट मैचों में 62 की औसत से नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए हैं और आखिरी टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं.

अगर ख्वाजा और हेड दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को बाहर बैठना पड़ सकता है. हैरिस ने सीरीज़ में अब तक सिर्फ 30 की औसत से ही रन बनाए हैं. 

बता दें कि ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए सात बार ओपनिंग की है, जिसमें उन्होंने 96.8 की औसत से 484 रन बनाए हैं. ऐसे में वह पांचवें और अंतिम टेस्ट में ओपनिंग भी कर सकते हैं.

Ind vs SA: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

Ind vs SA 3rd Test: इस मामले में Rahul Dravid से आगे निकले Virat Kohli, लिस्ट में सिर्फ Tendulkar हैं आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल
नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget