एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd Test: इस मामले में Rahul Dravid से आगे निकले Virat Kohli, लिस्ट में सिर्फ Tendulkar हैं आगे

Ind vs SA: कोहली दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है.

Virat Kohli Breaks Rahul Dravid Record: केपटाउन (Capetown) में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test Series) के तीसरे मैच में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. कोहली दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली टेस्ट मैच की पहली पारी में 14 रन बनाते ही द्रविड़ से आगे निकल गए. कोहली के नाम अब 7 टेस्ट मैचों में 626 रन हो गए हैं और वह अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं द्रविड़ ने 22 पारियों में 29.71 की औसत से 624 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी जमाया था. कोहली इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 35 और 18 रन बनाए थे. जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वह नहीं खेले थे. पीठ में जकड़न के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था. 

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (टेस्ट में)

1-सचिन तेंदुलकर- 28 पारियों में 1161 रन, औसत-46.44, शतक-5, अर्धशतक-3
2-विराट कोहली- 7 टेस्ट मैचों में 626 रन*, शतक-2, अर्धशतक-2
3-  राहुल द्रविड़- 22 पारियों में 624 रन, औसत-29.71, शतक-1 और अर्धशतक-2
4- वीवीएस लक्ष्मण-18 पारियों में 566 रन, औसत-40.42, अर्धशतक-4 
5- सौरव गांगुली- 17 पारियों में 506 रन, औसत 36.14, अर्धशतक-4

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका है. वह अगर केपटाउन टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगी. तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 113 रन से जीता था. दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की और टीम इंडिया को 7 विकेट से शिकस्त दी. 

केपटाउन टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. लंच तक उसने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे. कोहली 15 और चेतेश्वर पुजारा 26 रन पर नाबाद हैं. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

IPL 2022 Sponsors Changed: आईपीएल को मिला नया स्पॉन्सर, Tata Group ने चीनी कंपनी Vivo को किया रिप्लेस
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
मोहम्मद शमी की वनडे टीम में हो सकती है वापसी, दिलीप ट्रॉफी फाइनल पर चयनकर्ताओं की नजर
मोहम्मद शमी की वनडे टीम में हो सकती है वापसी, दिलीप ट्रॉफी फाइनल पर चयनकर्ताओं की नजर
कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक
कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल

वीडियोज

US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget