एक्सप्लोरर

IND VS ENG: एक-दो या तीन नहीं, भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट

Joe Root Can Break 7 Records In Fourth Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जाना है. इस दौरान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा. यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में होगा. इस दौरान जो रूट भारत के खिलाफ 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. रूट टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. रूट ने 156 टेस्ट मैचों में 13,259 रन बनाए हैं. रूट इस समय टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप पर हैं.

रूट तोड़ सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड

1- बन सकते हैं टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: रूट अगर भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में 120 रन बना देते हैं, तो वो राहुल द्रविड़, जैक कालिस और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

2- भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक: रूट अगर भारत के खिलाफ शतक लगा देते हैं, तो वो भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मिथ को पीछे छोड़ देंगे. रूट के अभी 33 टेस्ट में 11 शतक हैं.

3- सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी: रूट के 156 टेस्ट मैचों में 66 अर्धशतक है. अगर रूट भारत के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे.

4- WTC में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी: रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 67 मैचों में 5796 रन बनाए हैं. अगर रूट इस मैच में 204 रन बना देते हैं, तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

5- मैनचेस्टर में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी: रूट के पास मैनचेस्टर के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. रूट ने इस मैदान पर 978 रन बनाए हैं. रूट अगर इस मैच में 22 रन बना देते हैं, तो वो इस मैदान पर 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

6- WTC में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी: रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 67 मैचों में 103 कैच लिए हैं. रूट तीन कैच लेते ही स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सबसे सफल फील्डर बन जाएंगे. स्मिथ के नाम 105 कैच हैं.

7- एक देश में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: रूट के नाम इंग्लैंड में 82 टेस्ट मैचों में 7045 रन है. रूट अगर इस मैच में 172 रन बना देते हैं, तो वो सचिन को पीछे छोड़कर एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 7 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget