एक्सप्लोरर

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, भारत जीत का प्रबल दावेदार

भारत को ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जहां भारत को 70 साल से टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है

साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भले ही भारत को हार मिली हो लेकिन कई दिग्गजों का मानना है कि टीम इंडिया इस बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत सकती है.

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन भी शामिल हो गए हैं उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदर होगी.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है. इन दोनों खिलाड़ियों को केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में 12 महीने बैन की सजा दी गयी है.

थॉमसन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी मजबूत है, उनकी तेज गेंदबाजी अच्छी है और आगामी दौरे पर अगर वह अच्छा खेलेंगे तो जीत दर्ज करेंगे. इसकी कोई वजह नहीं है कि भारतीय टीम स्मिथ और वार्नर के बिना खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाए.’’

68 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में आप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फुटवर्क देखा होगा. उनमें तकनीक की कमी दिखी और वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में रहते थे. ऐसा इसलिए हो रहा कि वे बहुत ज्यादा टी20 और वनडे मैच खेल रहे हैं.’’

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें पहला टेस्ट छह दिसंबर में एडिलेड में खेला जाएगा.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोहली महान बल्लेबाज बनने की तरफ अग्रसर है. अगर वह गुजरे वक्त में खेले होते तो उनके खेल का तरीका अलग होता. इन दिनों बल्लेबाज अगर दो ओवर में रन नहीं बना पाता है तो बड़ा शॉट खेलना चाहता है जो जोखिम भरा होता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट... जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget