एक्सप्लोरर

इसी महीने 10 साल बाद इस खिलाड़ी ने की थी टीम इंडिया में वापसी, लेकिन एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह

Asia Cup 2023: BCCI ने 2023 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इसी महीने 10 साल बाद वापसी करने वाले इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है.

Asia Cup 2023: 2023 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. सोमवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया. हर बार की तरह इस बार भी टीम चयन में ऐसे फैसले लिए गए, जिससे फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर्स हैरान रह गए. युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और आर अश्विन जैसे स्टार खिलाड़ियों को एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली. ऐसा ही एक खिलाड़ी और है, जिसने इसी महीने 10 साल बाद भारत की वनडे टीम में वापसी की थी, लेकिन उसे एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किया गया. 

एक बार फिर टीम से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज 

हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की. उनादकट ने भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू 24 जुलाई, 2013 में किया था. फिर इसके 10 साल तक उन्हें मौका नहीं मिला. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 अगस्त, 2023 को उन्हें दोबारा भारत की वनडे टीम में खेलने का मौका मिला था. 10 साल बाद वापसी करने के बाद उनादकट ने पांच ओवर में 16 रन देकर एक विकेट भी चटकाया था. इसके बावजूद उन्हें एशिया कप टीम में शामिल नहीं किया गया. इस तरह यह गेंदबाज एक बार फिर टीम से बाहर कर दिया गया.

2023 एशिया कप के लिए भारत की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैकअप, 18वें खिलाड़ी).

2 सितंबर को पाक के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

बता दें कि 2023 एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त से होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया 2023 एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी. वहीं एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है. 

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: टीम चयन के बाद कप्तान रोहित शर्मा से दिनेश कार्तिक ने पूछे कई तीखे सवाल! जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget