एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah पर नहीं डाला जा रहा ज्यादा दवाब, फिट होने के लिए मिलेगा पूरा समय

IND Vs AUS: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. बुमराह के नहीं खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली करारी हार के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नहीं खेलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि टीम इंडिया की ओर से अब जसप्रीत बुमराह की चोट पर सफाई दी गई है. स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव नहीं डालेगी और उन्हें चोट से उबरकर वापसी करने के लिए पर्याप्त समय देगी.

दरअसल, मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में बुमराह की काफी कमी खली. मेहमान टीम ने 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से चार विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. अक्षर पटेल को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों ने प्रति ओवर 11 रन से ज्यादा की दर से रन दिए.

पीठ की चोट के कारण एशिया कप नहीं खेलने वाले बुमराह को टी20 विश्व कप टीम के अलावा उससे पहले आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दोनों श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. लेकिन पहले टी20 मैच में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे.

महत्वपूर्ण प्लेयर हैं बुमराह

हार्दिक पांड्या ने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि बुमराह क्या कर सकता है और वह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है. गेंदबाजी को लेकर थोड़ी बहुत चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है. हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना है. ये देश में सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी हैं और इसलिए वे टीम में हैं.''

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, ''जसप्रीत के वहां नहीं होने से काफी फर्क पड़ता है. वह चोट के बाद वापसी कर रहा है, उसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसे वापसी के लिए पर्याप्त समय मिले और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाला जाए.''

हार्दिक ने 30 गेंद में नाबाद 71 रन बनाकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया. वह आईपीएल के बाद से ही टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल के अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए हार्दिक ने कहा, ''मुझे हाल ही में बहुत सफलता मिली है लेकिन मेरे लिए जो अधिक महत्वपूर्ण है वह यह है कि मेरे अच्छे दिनों में भी मैं बेहतर कैसे हो सकता हूं? मेरे पास जिस तरह का करियर ग्राफ है, मैं अपने प्रदर्शन को अधिक तवज्जो नहीं देता, चाहे सफलता मिले या असफलता.''

IND Vs AUS: मैथ्यू वेड ने यॉर्कर्स का सामना करने के लिए बनाया था खास प्लान, मैच के बाद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget