एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: मैथ्यू वेड ने यॉर्कर्स का सामना करने के लिए बनाया था खास प्लान, मैच के बाद किया खुलासा

IND Vs AUS: वेड ने भारतीय तेज गेंदबाजों की यॉर्कर्स पर शानदार शॉट लगाए. वेड की पारी चलते ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 में जीत हासिल करने में कामयाब रहा.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से मात दी. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मैथ्यू वेड (Matthew Wade) रहे जिन्होंने नाबाद 45 रन की पारी खेलकर टीम को 209 रन के मुश्किल लक्ष्य तक पहुंचा दिया. वेड ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया कि भारतीय परिस्थितियों में बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर भी बाउंड्री लगा सकते हैं.

अंतिम चार ओवर में आस्ट्रेलिया को 55 रन की जरूरत थी लेकिन वेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की. फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए 34 वर्षीय वेड ने कहा कि अनुभव ने उन्हें काफी समझदार बना दिया है और वह अब आक्रामक शॉट खेलने में जल्दबाजी नहीं करते.

वेड ने यार्कर्स का सामना करने के लिए खास प्लान बनाया था. वेड ने मैच के बाद कहा, ''रन रेट आपके खेलने के तरीके को निर्धारित करता है. भारत में हम जैसे मैदानों में खेलते हैं, आप गेंद को जमीन पर खेलकर भी बाउंड्री लगा सकते हैं जो गेंदबाजों पर बहुत दबाव डालता है. उन्होंने मुझे कुछ यॉर्कर फेंकी और मैं उन पर बाउंड्री लगाने में सफल रहा. यह आपको क्रीज पर शांत रखता है.''

वेड ने ग्रीन को सराहा

वेड ने कहा कि विकेट को देखते हुए उन्हें जीत का भरोसा था. उन्होंने कहा, ''जिस तरह से हमने आज खेल दिखाया और शुरुआत में तेजी से रन बनाए उसने अंत में हमें मैच जीतने के लिए हर मौका दिया. सभी खिलाड़ी जो क्रीज पर उतरे उनका इरादा वास्तव में अच्छा था, यहां तक ​​​​कि जोश इंग्लिस की पारी छोटी थी लेकिन उसने पारी की लय बनाए रखी.''

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ''यह एक अच्छा विकेट था और थोड़ी ओस थी. आउटफील्ड भी अच्छी थी. बड़े स्कोर का पीछा करने का तरीका खोजने के लिए हमारी बल्लेबाजी में बहुत गहराई है.''

ग्रीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार पारी का आगाज किया और मैच विजयी पारी खेली जिसके लिए वेड ने इस आलराउंडर की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ''जब भी मैं उसे खेलते हुए देखता हूं वह हर बार मुझे प्रभावित करता है. उसे कुछ साल पहले वेस्ट आस्ट्रेलिया में देखा था. वह एक गेंदबाज था जिसने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी. वह अब जहां है उसे वहां देखकर यह काफी अच्छा लगता है. कोच और कप्तान को लगता है कि टी20 क्रिकेट में पैर जमाने के लिए यह उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है.''

Indian Bowlers: डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी बन गई सबसे बड़ी समस्या, एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इसी वजह से हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget