एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बुमराह ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में नाम करवाया दर्ज

Jasprit Bumrah Records: जसप्रीत बुमराह ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया है. उन्होंने जानिए शोएब अख्तर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है?

Most 5 Wicket Hauls in Test Cricket History Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं, अब उन्होंने पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर का एक रिकॉर्ड तोड़ डाला है. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, जो उनके टेस्ट करियर का 13वां 5-विकेट हॉल रहा. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अख्तर ने 12 बार किसी पारी में पांच विकेट लिए थे, लेकिन बुमराह ने अपने करियर के 44वें मैच में ही यह रिकॉर्ड तोड़ डाला है. बता दें कि भारत के इस दिग्गज गेंदबाज ने अब तक 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट लिए हैं.

मेलबर्न टेस्ट के चौथे ही दिन बुमराह भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले फास्ट बॉलर बने थे. उनसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी सिर्फ रविचंद्रन अश्विन रहे, जिन्होंने यह उपलब्धि अपने 37वें टेस्ट मैच में प्राप्त की थी. जहां तक सबसे अधिक 5-विकेट हॉल का विषय है, इस फेहरिस्त में बुमराह ने मिचेल जॉनसन और चामिंडा वास जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. जॉनसन और वास, दोनों ने अपने करियर में 12-12 बार टेस्ट मैच की किसी एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे.

बुमराह ने सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल प्राप्त करने की सूची में अब वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक की बराबरी कर ली है. भारत के लिए सबसे ज्यादा बार किसी एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रहे, जिन्होंने अपने करियर में 37 बार ऐसा किया था. वहीं भारतीय तेज गेंदबाजी में यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम है, जिन्होंने अपने 131 मैचों के करियर में 23 बार किसी पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया था.

बुमराह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो वे शानदार और अविश्वसनीय रहे हैं. उन्होंने टेस्ट में 204, वनडे क्रिकेट में 149 और टी20 मैचों में 89 विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 203 मैच खेले हैं, जिनमें वो 404 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

WTC Final Scenario: पाकिस्तान को रौंद WTC फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, जानें अब भारत के लिए क्या है समीकरण?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget