एक्सप्लोरर

क्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं जसप्रीत बुमराह? पहले टी20 से बाहर रहने के बाद उठे सवाल

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. इसके बाद बुमराह की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार की मुख्य वजह उसके तेज गेंदबाजों का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा. हालांकि इस मुकाबले के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नहीं खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुमराह को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी जिस तरह का बयान दिया उससे आशंका जताई जा रही है कि बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हैं.

जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से बीते तीन महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है. लेकिन टॉस के वक्त बुमराह के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होने की वजह से फैंस हैरान रह गए. रोहित शर्मा ने बुमराह के नहीं खेलने पर कहा, ''हमें उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या अगले दो मैचों में कमबैक कर लेंगे.''

रोहित शर्मा के इस बयान के बाद ही यह कयास जाने लगे कि क्या बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कियाहै. ऐसा भी दावा किया गया कि वर्ल्ड कप के लिए बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास किया है. यह भी सवाल है कि अगर बुमराह मैच फिट थे तो उन्हें फिर बाहर क्यों बैठना पड़ा.

तेज गेंदबाजों ने किया निराश

इसके साथ ही टीम इंडिया ने उमेश यादव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दिया. उमेश को प्लेइंग 11 में रखने का दांव काम नहीं आया और उन्होंने 2 ओवर में ही 27 रन खर्च कर दिए. यह बात भी समझ से बाहर है कि जब उमेश यादव भारत के वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं तो आखिर उन्हें क्यों टीम में शामिल किया गया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले से यह भी साफ हो गया है कि तेज गेंदबाजी भारत के लिए अभी बड़ी समस्या बनी हुई है. बुमराह और अर्शदीप के नहीं खेलने की स्थिति में डेथ ओवर्स में भारत के तेज गेंदबाजी बुरी तरह से नाकाम साबित हुए और इस बात ने कप्तान और कोच की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी.

IND Vs AUS: ग्रीन ने हार्दिक पांड्या को दिया कामयाबी का श्रेय, ऐसे मिला था बल्लेबाजी करने का आईडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget