एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022 से बाहर नहीं हुए हैं Jasprit Bumrah, Rahul Dravid ने इंजरी पर दिया अपडेट

Jasprit Bumrah Team India: जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि बुमराह अभी टी20 विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं.

Jasprit Bumrah Team India T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैदान से बाहर हैं और उनके टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर हर कोई जानना चाहता है. भले ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, लेकिन भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ऐसा नहीं मानते हैं. हाल ही में सौरव गांगुली द्वारा भी बुमराह की वापसी को लेकर उम्मीद जताए जाने के बाद अब द्रविड़ ने भी बुमराह को अभी से टूर्नामेंट से बाहर मानने से इंकार किया है. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले पत्रकारों से बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, "मैंने मेडिकल रिपोर्ट्स को बहुत गहराई से नहीं देखा है. मैं इसके बारे में जानने के लिए विशेषज्ञों पर निर्भर रहता हूं. उन्होंने बुमराह को इस सीरीज के लिए बाहर किया है और उनकी देखभाल की जा रही है. हमें पता चलेगा कि भविष्य में क्या होगा. जब तक कि मुझे आधिकारिक तौर पर नहीं पता चल जाएगा कि वह बाहर हो चुके हैं तब तक मैं उम्मीद नहीं छोड़ूंगा. हम हमेशा अच्छे की उम्मीद करेंगे."

गौरतलब है कि बुमराह को बैक इंजरी हुई है और उन्होंने इसी चोट के कारण एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था. ऐसे बताया जा रहा है कि उनकी स्कैन में स्ट्रेस फ्रैक्चर सामने आया है. बुमराह को नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु भेजा गया है और वहां उनका एक बार फिर से स्कैन कराया गया है. इस स्कैन के आधार पर डॉक्टर फैसला लेंगे कि बुमराह को मैदान पर वापसी करने में कितना समय लगने वाला है.

बुमराह के पास फिलहाल वापसी के लिए बेहद कम समय है, क्योंकि भारतीय टीम विश्व कप के लिए 06 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है. 

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022 में Rohit Sharma जड़ेंगे शतक, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह सिराज और उमरान मलिक जाएंगे ऑस्ट्रेलिया! सामने आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget