एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022 में Rohit Sharma जड़ेंगे शतक, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

Rohit Sharma Team India: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने भविष्यवाणी की है कि रोहित शर्मा टी20 विश्वकप 2022 में शतक जड़ेंगे. उन्होंने रोहित के फॉर्म को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

Rohit Sharma Team India T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. हालांकि भारत ने उनकी कप्तानी में जीत दर्ज की है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के पहले मैच में हराया था. अब दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने रोहित की तारीफ की है. उनका कहना है कि रोहित टी20 विश्वकप 2022 में शतक जरूर लगाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कप्तानी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

स्वान ने रोहित की तारीफ की. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ''बात सिर्फ फॉर्म की है. जब आप क्रिकेट खेलते हैं तो यह कप्तानी के दबाव और कई चीजों की वजह से प्रभावित हो सकती है. लोग इसी तरह की बात आरसीबी में विराट को लेकर भी कहते हैं. बतौर बल्लेबाज जब आप मैदान पर बल्लेबाजी करने जाते हैं तो कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं. आप क्लियर माइंडसेट के साथ गेंद पर फोकस रखते हैं.''

उन्होंने भारतीय कप्तान के शतक लगाने को लेकर कहा, रोहित निश्चित रूप से टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं और मुजे इसमें कोई संदेह नहीं है. मैं रोहित को लेकर किसी तरह की बात नहीं सोच रहा हूं. वे कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं. वे अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं. हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया बड़े स्कोर बना रही है. 

गौरतलब है कि रोहित ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में 12 रन और दूसरे मैच में 28 रन बनाए थे. जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में एक मैच में नाबाद 46 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें : Irani Cup 2022: Umran Malik ने खतरनाक बॉलिंग से झटके 3 विकेट, सौराष्ट्र की टीम 98 रनों पर ढेर

IND vs SA: गुवाहाटी में खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20, जानें यहां कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget