एक्सप्लोरर

सिडनी में भारत की हार के बाद क्या बोले कप्तान जसप्रीत बुमराह, गेंदबाजी न करने पर दिया बड़ा बयान

Jasprit Bumrah: भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पांचवां टेस्ट गंवाने के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने बॉलिंग ना करने को लेकर भी बात की.

Jasprit Bumrah Reaction After Losing Sydney Test: टीम इंडिया को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें और आखिरी टेस्ट में हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट जीत अपने नाम की. मुकाबले के दौरान भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह को बैक स्पाजम हुआ, जिसके बाद वह दूसरी पारी के दौरान बॉलिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सके. अब मुकाबले गंवान के बाद बुमराह ने बॉलिंग कराने पर और टीम की हार पर बात की. 

गेंदबाजी नहीं करने पर जसप्रीत बुमराह 

मैच के बाद बात करते हुए बुमराह ने कहा, "थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन कभी-कभी आपको अपनी बॉडी की इज्जत करनी पड़ती है. आप अपनी बॉडी से लड़ाई नहीं कर सकते. निराशाजनक, शायद सीरीज का सबसे मसालेदार विकेट (पिच) मिस कर दिया. पहली पारी में अपने दूसरे स्पेल के दौरान थोड़ी असहजता महसूस हुई. बातचीत विश्वास के बारे में थी. बाकी गेंदबाजों ने पहली पारी में अच्छा किया. एक गेंदबाज कम होने पर बाकियों को जिम्मेदारी लेनी पड़ी. आज सुबह की बातचीत भी उसी चीज के बारे में थी, यकीन रखने और चरित्र दिखाने के बारे में."

मैच और सीरीज के बारे में बुमराह 

बुमराह ने आगे मैच और सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा, "बहुत सारे अगर-मगर, पूरी सीरीज में मुश्किल लड़ाई हुई, हम आज भी गेम में थे, ऐसा नहीं था कि हम बाहर हो गए थे. टेस्ट क्रिकेट इसी तरह चलता है. लंबे वक्त तक गेम में बने रहना, दबाव बनाना, दबाव झेलना और स्थिति के हिसाब से खेलना सभी अहम है. आपको परिस्थितियों अनुसार ढलना होगा और यह सीख भविष्य में हमारी मदद करेगी."

युवाओं पर जसप्रीत बुमराह 

आगे बुमराह ने टीम के युवा खिलाड़ियों पर बात करते हुए कहा, "उन्हें बहुत अनुभव मिला. वे ताकत से ताकत की तरफ बढ़ते चले जाएंगे. हमने दिखाया कि हमारी टीम में बहु टैलेंट है. बहुत से युवा उत्सुक हैं, वे उदास हैं कि हम नहीं जीत सके लेकिन वे इस अनुभव से सीख लेंगे. यह शानदार सीरीज थी."

 

ये भी पढ़ें...

Watch: जिस कारण लगा था स्टीव स्मिथ पर बैन, विराट कोहली ने उसी घटना को दोहरा कर खड़ा किया विवाद; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget