एक्सप्लोरर

अर्जन नागवसवाला के काम आई बुमराह की ये खास सलाह, टीम इंडिया में मिली जगह

23 वर्षीय गेंदबाज ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, "टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुने जाने की खबर को पचा पाना और इस पर भरोसा करना मुश्किल था. ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि यह सच में हुआ है."

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए तेज गेंदबाज अर्जन नागवसवाला ने कहा है कि टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनसे कहा था कि जितना हो सके सीखा करो. नागवसवाला ने कहा कि वह उन खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं जिन्हें उन्होंने अबतक सिर्फ टीवी पर ही खेलते हुए देखा है. 

23 वर्षीय गेंदबाज ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, "टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुने जाने की खबर को पचा पाना और इस पर भरोसा करना मुश्किल था. ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि यह सच में हुआ है." उन्होंने कहा, "मैं उन सभी खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं जिनको अभी तक बस टीवी पर इंडिया के लिए अच्छा करते हुए देखा है. इन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है. मैं इन सभी से ज्यादा से ज्यादा सीखने के लिए उत्सुक हूं."

नागवसवाला घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े हैं. उन्होंने कहा, "बुमराह के साथ मैं घरेलू क्रिकेट में नहीं खेला क्योंकि वह भारत के लिए खेलते हैं. लेकिन जब भी मुंबई इंडियंस के लिए हम साथ में अभ्यास करते थे तो वह हमेशा मुझसे कहते थे कि जहीर खान या शेन बॉन्ड और किसी से भी जितना हो सके सीखो. इसके बाद तुम्हें निर्णय लेना है कि तुम क्या चाहते हो."

नागवसवाला ने कहा, "मैं टीम के साथ मिलने के लिए काफी उत्सुक हूं. चोट के मामलों के बावजूद हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी. मैं उस टीम से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं जिसका खुद पर भरोसा इतना मजबूत है." उन्होंने कहा, "भरत अरूण सर के नेतृत्व में हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में काफी परिवर्तन आया है. टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है. यकीन है कि मुझे भरत सर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा."

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान किया है. भारतीय बोर्ड ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. जिसमें नागवसवाला को स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में चुना गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान
जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget