एक्सप्लोरर

कुक के विदाई टेस्ट में एंडरसन ने रचा इतिहास

'जेम्स एंडरसन ने कभी न तोड़ पाने वाला रिकॉर्ड बनाया'

द ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड ने भारत को 118 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से जीता. इस टेस्ट को दो कारणों से सालों याद रखा जाएगा. एक तरफ जहां इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक टेस्ट खेलने के साथ-साथ सबसे अधिक रन और सबसे अधिक शतक बनाने वाले एलिस्टर कुक ने आखिरी मुकाबला खेला तो अंत में जेम्स एंडरसन ने आखिरी विकेट लेकर तेज गेंदबाजी का नया रिकॉर्ड बना डाला.

एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के 563 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा. नए रिकॉर्ड के लिए एंडरसन को इस टेस्ट मैच में पांच विकेट की जरूरत थी. पहली पारी में दो विकेट लेने वाले एंडरसन ने दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा को आउट कर मैक्ग्रा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

लेकिन इसके बाद भारतीय विकेट गिर तो रहे थे लेकिन एंडरसन को विकेट नहीं मिल पा रहा था. सैम करन ने जिस तरह भारतीय पारी का 9वां विकेट लिए उससे लगने लगा कि कहीं एंडरसन का इंतजार बढ़ न जाए लेकिन अंत में उन्होंने शमी को क्लीन बोल्ड कर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि नया इतिहास भी रच दिया.

143 मैच की 267 पारी में 564 विकेट के साथ एंडरसन अब सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे तीनों ही गेंदबाज स्पिनर हैं. 800 विकेट के साथ श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं तो 708 विकेट के साथ शेन वार्न दूसरे नंबर पर, भारत के अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

हाल ही में जब मैक्ग्रा से उनके टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि एंडरसन के रिकॉर्ड तोड़ने से उन्हें गर्व होगा. उन्होंने कहा था कि जब एंडरसन क्रिकेट को अलविदा कहेंगे तो उनके नाम इतने विकेट होंगे कि शायद ही कोई तेज गेंदबाज उसे कभी तोड़ पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget