एक्सप्लोरर

केदार जाधव बोले- सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की वजह से खेल पाए इतने वनडे मुकाबले

केदार जाधव को टीम इंडिया में मौका मिलने का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही दिया जाता है. हालांकि अब जाधव की टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल है.

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में क्रिकेट टूर्नामेंट्स का आयोजन नहीं हो रहा है. ऐसे में क्रिकेट से संबंध रखने वाली हस्तियां खेल के मैदान के साथ जुड़ी हुई कहानियों को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज केदार जाधव ने बताया है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से इतने इंटरनेशनल वनडे मैच खेल पाए.

जाधव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुना नहीं गया था. यह सीरीज हालांकि कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दी गई थी. 35 साल के जाधव ने भारतीय टीम के लिए 73 वनडे मैच खेले हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में जाधव ने कहा, "जब मैं बड़ा हो रहा था तब सचिन मेरे आदर्श हुआ करते थे. मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं उनके साथ नहीं खेल सका, लेकिन जब पंसदीदा क्रिकेटर की बात है तो जाहिर तौर पर धोनी."

धोनी से मिली है मदद

जाधव ने कहा, "जब मैं माही भाई से मिला था तब मैंने सोचा ता कि वह भारत के कप्तान हैं तो काफी सख्त होंगे. लेकिन, उनसे मिलने के बाद पसंदीदा क्रिकेटर की कोई और तस्वीर नहीं नजर आई."

उन्होंने कहा, "मैं आठ-दस वनडे ही खेल पाता लेकिन माही भाई ने मेरा साथ दिया और उनके शांत स्वाभाव का मुझ पर असर रहा है. जब मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे आत्मविश्वास मिलता है और अगर आपको ऐसा समर्थन कप्तान से मिले तो इससे काफी मदद मिलती है."

केदार जाधव ने अब तक 73 वनडे की 52 पारियां में 1389 रन बनाए हैं. जाधव ने वनडे क्रिकेट में दो शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा जाधव 27 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं.

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के टलने की आशंका बढ़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget