एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह से फिट थे रविंद्र जडेजा: एम.एस.के. प्रसाद

तीसरे टेस्ट मैच के लिए रविंद्र जडेजा के प्लेइंग इलेवन में चयन होने के बाद मुख्य चयनकर्तान एम. एस. के प्रसाद ने कहा है वह पूरी तरह से फिट थे तभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया.

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की चोट का मामला लगातार नए मोड़ लेता जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने कहा है कि जडेजा आस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह से फिट थे, तभी उन्हें टीम में चुना गया.

प्रसाद का यह बयान भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के उस बयान से अलग है जिसमें शास्त्री ने कहा था कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया आने से पहले पूरी तरह फिट नहीं थे. उन्होंने कहा था कि जडेजा जब रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे, तब उनके कंधे में जकड़न थी और ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के चार दिन बाद उन्हें इंजेक्शन दिए गए थे.

लेकिन, अब मुख्य चयनकर्ता व पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने जडेजा की फिटनेस को लेकर कुछ अलग ही बयान दिया है. प्रसाद दौरे के शुरू से ही भारतीय टीम के साथ हैं. जडेजा दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन अब बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

प्रसाद ने कहा, "जब हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जडेजा का चयन किया था तो वे पूरी तरह से फिट थे. चयन के लिए होने वाली बैठक से पहले चयन समिति को सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट दी जाती है. उस रिपोर्ट में जडेजा पूरी तरह से फिट थे. इसलिए हमने उन्हें चुन लिया."

उन्होंने कहा, "इसके बाद जडेजा ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेला और 60 से ज्यादा ओवर भी डाले. इसलिए यह कहना सही नहीं है कि चयन के समय वह अनफिट थे."

प्रसाद ने तीसरे टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करने के बारे में कहा कि हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है. लोकेश राहुल और मुरली विजय के तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो जाने के बाद हनुमा, मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. मयंक अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे.

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "तकनीकी रूप से हमें लगा कि हनुमा मजबूत हैं. ऐसे कई मौके रहे हैं जब टीम की जरूरत के मुताबिक चेतेश्वर पुजारा ने भी पारी की शुरूआत की है. टीम को अभी इसकी जरूरत है और मैं आश्वस्त हूं कि वह सफल होंगे. हालांकि मैं यह कह सकता हूं कि यह लंबे समय के लिए समाधान नहीं होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी
जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget