एक्सप्लोरर

इंडिया ब्लू को पहली पारी में बड़ी बढ़त, जडेजा ने झटके पांच विकेट

इंडिया ब्लू को पहली पारी में बड़ी बढ़त, जडेजा ने झटके पांच विकेट

 


 


 


 


 


 


इंडिया ब्लू को पहली पारी में बड़ी बढ़त, जडेजा ने झटके पांच विकेट

 


 


 


 


 


ग्रेटर नोएडा: रविंद्र जडेजा ने भारतीय टेस्ट टीम में बनाये रखने के चयनकर्ताओं के फैसले को सही ठहराते हुए पांच विकेट लिये जिससे इंडिया ब्लू ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में इंडिया रेड के खिलाफ पहली पारी में 337 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. 


 


जडेजा ने 95 रन देकर पांच विकेट हासिल किये और इंडिया ब्लू का मैच पर दबदबा कायम रखने में अहम भूमिका निभायी. इंडिया रेड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिर में उसकी टीम 356 रन तक हीं पहुंच पायी. अपनी पहली पारी छह विकेट पर 693 रन पर समाप्त घोषित करने वाले इंडिया ब्लू के कप्तान गौतम गंभीर ने फोलोऑन देने के बजाय दूसरी पारी खेलने का फैसला किया. गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस मैच में इंडिया ब्लू ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के एक रन बनाया था और अब उसकी कुल बढ़त 338 रन हो गयी है. स्टंप उखड़ने के समय गंभीर एक रन पर खेल रहे थे जबकि मयंक अग्रवाल को अभी खाता खोलना है. 


 


इससे पहले इंडिया रेड ने अपना स्कोर दो विकेट पर 16 रन से आगे बढ़ाया लेकिन जल्द ही उसने दो विकेट और गंवा दिये. एक समय वह चार विकेट पर 67 रन के स्कोर पर संकट से घिरा हुआ था. ऐसे समय में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (98) तथा निचले क्रम के बल्लेबाज अमित मिश्रा (65) और कुलदीप यादव (59) के अलावा मध्यक्रम में गुरकीरत सिंह (57) ने अर्धशतक जड़े जिससे इंडिया रेड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा.


 


कप्तान युवराज सिंह (17) आज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे. उन्हें अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा. इसके बाद बिन्नी ने गुरकीरत के साथ पांचवें विकेट के लिये 63 और अंकुश बैंस (16) के साथ छठे विकेट के लिये 64 रन की दो साझेदारियां की. जब लग रहा था कि बिन्नी 2014 के बाद प्रथम श्रेणी मैचों में अपना पहला शतक पूरा करने में सफल रहेंगे तब जडेजा ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. बिन्नी ने 159 गेंदों का सामना किया तथा 12 चौके और चार खूबसूरत छक्के लगाये. बाद में मिश्रा और कुलदीप ने आठवें विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की. मिश्रा ने अपनी पारी में 77 गेंदें खेली तथा 13 चौके और एक छक्का जमाया. कुलदीप ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया. उन्होंने 94 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके लगाये. इंडिया ब्लू की तरफ से जडेजा के अलावा पंकज सिंह और कर्ण शर्मा ने दो-दो जबकि मिथुन ने एक विकेट लिया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget