एक्सप्लोरर

सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कहा- यह तो शुरूआत है

सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कहा- यह तो शुरूआत है

चेन्नई: भारत भले ही 18 टेस्ट मैचों से अजेय हो लेकिन कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उनकी टीम ने जो लक्ष्य तय किये हैं यह उसका ‘थोड़ा’ भी नहीं है और बड़ी उपलब्धियों की अभी केवल नींव रखी गयी है.

भारत ने इस साल अपना नौवां टेस्ट मैच जीता और अपने अजेय अभियान को 18 टेस्ट मैच तक पहुंचाया. उसने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में पारी और 75 रन से हराकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की. कोहली ने भारत की जीत के बाद कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हमारे लिये 2016 बहुत अच्छा रहा. हमें केवल दो झटके लगे. पहला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और दूसरा विश्व टी20 टूर्नामेंट. हमने एशिया कप जीता, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीती और सभी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की. टीम के लिये 2016 यादगार रहा और इस पर वास्तव में मुझे गर्व है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस शानदार साल और शानदार सीजन का हिस्सा होना विशेषकर उस टीम के साथ जो कि बदलाव के दौर से गुजर रही है, उस पर हम वास्तव में गर्व कर सकते हैं. ’’

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन अभी हमारे लिये वर्षों तक इस तरह के प्रदर्शन के लिये केवल नींव रखी गयी है. यह अभी केवल शुरूआत है. हम जो हासिल करना चाहते हैं यह उसका थोड़ा हिस्सा भी नहीं है. हम समझते हैं कि हम कहां जाना चाहते हैं और उम्मीद है कि खिलाड़ी इस तरह का प्रयास जारी रखेंगे और टीम को वहां पहुंचाएंगे जहां वह जाना चाहती है. ’’

कोहली से पूछा गया कि क्या इस टीम को ‘विराट की टीम इंडिया’ कहा जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता. मैं ऐसे कैसे कह सकता हूं. ’’

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम के प्रदर्शन के बारे में कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने लगभग खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे संपूर्ण प्रदर्शन कहूंगा. तब से जबकि पहले मैच में हम दबाव में थे और उसके बाद हमने अगले चारों मैच जीते. हमने चार टॉस गंवाये जिनमें राजकोट भी शामिल था लेकिन इनमें से तीन मैचों में हमने जीत दर्ज की और यह काफी संतोष देने वाला रहा. एक कप्तान के तौर पर मुझे लगता है कि यह हमारे लिये पूर्ण सीरीज रही. हर मौके पर प्रत्येक ने योगदान दिया. विशेषकर निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान इस सीरीज में मेरे लिये काफी मायने रखता है.’’

कोहली ने कहा कि क्रिकेट की गुणवत्ता, सुविधाएं और आधारभूत ढांचे में सुधार बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘सुविधाओं में सुधार होना चाहिए. क्रिकेटर पेशेवर बन गये हैं. उनकी मानसिकता अच्छी बन गयी है. आप देख लीजिए कि जो भी टीम में आता है उसे पता होता कि टीम में फिटनेस, प्रदर्शन और मानसिकता के लिये कुछ खास मानदंड हैं. हम चाहते हैं कि जब भी खिलाड़ी भारतीय टीम से जुड़े तो वह मैच के लिये तैयार रहे. आप केवल यह सीखने के लिये कि क्या करना है, एक साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बिता सकते हो. ऐसे में आप काफी समय गंवाते हो. ’’

कोहली ने कहा, ‘‘कई खिलाड़ी दबाव नहीं झेल सकते. लेकिन यदि आप तैयार हो, अगर आप पेशेवर हो, यदि आप कड़ी मेहनत करना जानते हो, अगर आप जानते हो कि मैच के लिये कैसे तैयार होना है तो आपके पास अच्छा प्रदर्शन करने के मौके रहेंगे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि अगली पीढ़ी अन्य को देखकर स्मार्ट होती जाएगी. उन्हें पता होगा कि भारतीय टीम में आने पर उन्हें क्या करना है. यह विकास क्रम है. इन युवा खिलाड़ियों को देखकर कई बार हैरानी होती है कि वे कितनी जल्दी सबक हासिल कर रहे हैं. वे बेहद स्मार्ट हैं और मैदान पर उनके खेल से इसका पता चलता है. ’’

कोहली ने यह मानने से इन्कार कर दिया कि अन्य गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साये में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते कि हर कोई अश्विन के साये में खेल रहा है. जो भी गेंदबाजी करता है वह भारत के लिये विकेट लेना चाहता है. इस तरह की तुलना और परिस्थितियां बाहर के लोग पैदा करते हैं. हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते. रविंद्र जडेजा को अपने प्रदर्शन पर गर्व होगा एक गेंदबाज के रूप में वह जितने विकेट ले सकता है उसने उतने लिये. ’’

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप गौर करो तो अश्विन जब विकेट लेता है तो दूसरे छोर से इकोनोमी रेट दो से अधिक नहीं होता है. अश्विन आप से स्वयं कहेगा कि उनकी सफलताओं में जडेजा की भूमिका अहम होती है क्योंकि दूसरे छोर से वह अंकुश लगाये रहता है. उन्होंने पूरे सत्र में जोड़ी के रूप में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. ’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में धुला कोलकाता और पंजाब का मैच, बुरी तरह पिटने से बच गई KKR, दोनों टीमों को एक-एक अंक
बारिश में धुला कोलकाता और पंजाब का मैच, बुरी तरह पिटने से बच गई KKR, दोनों टीमों को एक-एक अंक
KKR vs PBKS: अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा मामला
आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद
KKR vs PBKS: कितने बजे शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम पर आ गया ताजा अपडेट
कितने बजे शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम पर आ गया ताजा अपडेट

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘नेताओं की हत्या से नहीं रुकेगा ईरान’, US अटैक पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
‘नेताओं की हत्या से नहीं रुकेगा ईरान’, US अटैक पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
कार का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा तो कौन होगा जिम्मेदार? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया ये आदेश
कार का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा तो कौन होगा जिम्मेदार? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया ये आदेश
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन बोले- BJP ने बनाया मजाक
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन
KKR vs PBKS: अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
Explained: अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर, कैसे ईरान जंग ने बदला हवा का रुख
अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! कैसे ईरान युद्ध के बाद मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर?
Excessive Yawning Causes: बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
पिता-बेटे को पुलिस कस्टडी में बर्बरता और मौत पर चला कानून का डंडा, 9 पुलिसवालों को मौत की सजा
पिता-बेटे को पुलिस कस्टडी में बर्बरता और मौत पर चला कानून का डंडा, 9 पुलिसवालों को मौत की सजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन के बीच कम फ्यूल में कैसे चलाएं गाड़ी? आज ही अपनाएं ये जरूरी टिप्स
पेट्रोल-डीजल की टेंशन के बीच कम फ्यूल में कैसे चलाएं गाड़ी? आज ही अपनाएं ये जरूरी टिप्स
Embed widget