एक्सप्लोरर

Watch: राहुल द्रविड़ के बाद ईशान किशन की पहली सोशल मीडिया पोस्ट, देखें वीडियो से क्या दिए संकेत

Ishan Kishan VIDEO: ईशान किशन ने काफी वक्त के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया है.

Ishan Kishan Team India: भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की है. इसमें ध्रुव जुरेल की एंट्री हुई है. टीम इंडिया ने ईशान किशन को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया है. ईशान किशन के साथ मोहम्मद शमी को भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. ईशान ने टेस्ट टीम घोषित होने से पहले एक वीडियो शेयर किया था. इस पर कई तरह के सोशल मीडिया रिएक्शन देखने को मिले. ईशान का हेड कोच द्रविड़ के बयान के बाद यह पहला सोशल मीडिया पोस्ट है.

दरअसल ईशान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वे वीडियो की शुरुआत में ध्यान और प्राणायाम करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इसके बाद जूते पहनकर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वे वीडियो में कई तरह की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं. ईशान किशन के वीडियो पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है. जबकि अधिकतर फैंस ने ईशान किशन को शुभकामनाएं दी हैं. ईशान के वीडियो को एक्स हजारों लोगों ने देखा है और लाइक भी किया है.

ईशान को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. इसके बाद उनको लेकर कई तरह की खबरें देखने को मिली. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ईशान ने खुद ही ब्रेक मांगा था. द्रविड़ का कहना था कि जब वे उपलब्ध रहेंगे तब जरूर टीम में शामिल किया जाएगा. लेकिन ईशान किशन के वीडियो को देखकर लग रहा है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया है. हालांकि इसको लेकर भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget