एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल को मिला मौका

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है. रोहित शर्मा के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.

India vs England Test Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. ध्रुव जुरेल की टीम इंडिया में एंट्री हुई हैं. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया है. विकेटकीपर बैटर ईशान किशन भी टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं. युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है.

मोहम्मद शमी को नहीं मिली टीम में जगह -

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. भारत ने शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित की है. अनुभवी तेज गेंदबाज शमी टीम का हिस्सा नहीं हैं. शमी ने विश्व कप 2023 के दौरान घातक बॉलिंग की थी. उन्हें हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है. हालांकि वे फिर भी टीम से बाहर हैं. 

बुमराह-सिराज की टीम इंडिया में वापसी -

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है. वे अफगानिस्तान के खिलाफ हो रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इन दोनों को ब्रेक दिया गया था. आवेश खान और मुकेश कुमार जगह बनाने में सफल रहे हैं. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी टीम इंडिया में शामिल हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे हैं. लेकिन ईशान किशन को मौका नहीं दिया गया है. ईशान को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं. लेकिन हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वे खुद ही ब्रेक पर गए हैं. 

ध्रुव जुरेल की टीम इंडिया में एंट्री -

टीम इंडिया में ध्रुव जुरेल की एंट्री हुई है. वे घरेलू मैचों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. करीब 23 साल के ध्रुव रेस्ट ऑफ इंडिया और अंडर 19 इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं. उनका डोमेस्टिक में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. ध्रुव ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इनमें 790 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं. इसके साथ ही 10 लिस्ट ए के मैच भी खेल चुके हैं. ध्रुव इंडियन प्रीमियर लीग में कमाल दिखा चुके हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान.

यह भी पढ़ें : Watch: डेविड वॉर्नर ने खास दोस्त को ही मैदान पर कर दिया स्लेज, वायरल हो रहा BBL का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बन गया बड़ा रिकॉर्ड
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget