एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में ईशान किशन को मिल सकता है डेब्यू का मौका, मोहम्मद शमी की वापसी तय

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट में ईशान किशन अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी तकरीबन तय मानी जा रही है.

Ishan Kishan: बुधवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. बहरहाल, अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है.

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, चौथे मैच में ईशान किशन अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. अगर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो केएस भरत को बाहर बैठना पड़ सकता है. दरअसल, केएस भरत ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है.

इसी सीरीज में केएस भरत ने किया था डेब्यू, लेकिन लगातार हो रहे थे फ्लॉप

केएस भरत ने नागपुर टेस्ट में अपना डेब्यू किया था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. आंकड़े बताते हैं कि अब तक केएस भरत ने 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में महज 57 रन बनाए हैं. वहीं, इस बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 23 रन रहा है. बहरहाल, अहमदाबाद टेस्ट में ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ईशान किशन पर दांव खेल सकते हैं. वहीं, केएस भरत को बाहर बैठना पड़ सकता है.

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन

ईशान किशन के लिस्ट-ए करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 90 मैच खेले हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लिस्ट-ए मैचों में 38.20 के एवरेज से 3056 रन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने 5 बार शतक का आंकड़ा पार किया है, जबकि 15 अर्धशतक ईशान किशन के नाम दर्ज है. वहीं, लिस्ट-ए मैच में ईशान किशन का बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन है. इसके अलावा ईशान किशन ने भारत के लिए इंटरनेशनल टी20 और वनडे मैचों में खासा प्रभावित किया है.

शमी को वापसी भी लगभग तय

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंदौर टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अहमदाबाद टेस्ट में इस तेज गेंदबाज की वापसी तकरीबन तय है. अगर मोहम्मद शमी की अहमदाबाद टेस्ट में वापसी होती है तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है. बताते चलें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

ये भी पढ़ें-

Watch: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया जमकर डांस, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऐसे मनाई होली, देखें वीडियो

SL vs NZ: क्या श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे केन विलियमसन? कप्तान टिम साउथी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget