एक्सप्लोरर

SL vs NZ: क्या श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे केन विलियमसन? कप्तान टिम साउथी ने दिया जवाब

Kane Williamson: पिछले दिनों केन विलियमसन की दादी का निधन हुआ था. अब न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने बताया कि केन विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टरचर्च टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं?

Tim Southee On Kane Williamson: गुरूवार से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के पहले टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह था, लेकिन टीम के कप्तान टिम साउथी ने साफ कर दिया कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. पिछले दिनों केन विलियमसन की दादी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपनी फैमली के पास चले गए. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केन विलियमसन के खेलने पर संदेह था, लेकिन अब साफ हो गया है कि यह दिग्गज बल्लेबाज पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा होगा.

'इस वक्त हमारी संवेदनाएं केन विलियमसन के साथ हैं'

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने कहा कि इस वक्त हमारी संवेदनाएं केन विलियमसन के साथ हैं. इस मुश्किल हालात में केन विलियमसन को जहां होना चाहिए था, वह वहां हैं... उन्होंने कहा कि यह केन विलियमसन और फैमली के लिए दुखद समय है, लेकिन हम सब लोग उनके साथ हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच टाउरंगा में खेला जाएगा, मुझे पूरा भरोसा है कि केन विलियमसन मैच में टीम का हिस्सा होंगे.

'काफी तादाद में लोग टेस्ट क्रिकेट की बात कर रहे हैं'

टिम साउथी ने कहा कि यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि काफी तादाद में लोग टेस्ट क्रिकेट की बात कर रहे हैं, टेस्ट क्रिकेट काफी मजेदार फॉर्मेट है.  श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को हराया. जबकि सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया. इस तरह 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी. अब कीवी टीम के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गुरूवार से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Cricket Story: जब सुनील गावस्कर ने लाइव मैच के दौरान अंपायर से कटवाए अपने बाल, जानिए पूरा किस्सा

PCB ने फिर की BCCI की कॉपी! अब पाकिस्तान वीमेंस लीग का करेगा आयोजन, सामने आई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget