एक्सप्लोरर

'इतनी जल्दी तो मेरी वाइफ का मूड...', इरफान पठान ने पर्थ की बदलती हुई पिच पर दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

IND vs AUS 1st Perth Test Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले के दूसर दिन पर्थ की पिच काफी ज्यादा बदली हुई नजर आई.

Irfan Pathan On IND vs AUS 1st Perth Test Pitch: पर्थ के पर्थ स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले की शुरुआत 22 नवंबर से हुई और आज दूसरा दिन चल रहा है. मुकाबले का दूसरा दिन पहले दिन के मुकाबले बिल्कुल अलग दिखाई दिया. पहले और दूसरे दिन की पिच में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. 

पठान ने पर्थ की बदलती हुई पिच पर कहा कि इतनी जल्दी तो उनकी वाइफ का मूड भी नहीं बदलता है. बता दें कि पर्थ टेस्ट की पिच में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बहुत ज्यादा बदलाव देखने को मिला. मुकाबले के पहले दिन पिच काफी हरी नजर आ रही थी, लेकिन दूसरे दिन पिच से हरापन अचानक से गायब हो गया. 

पिच के इस नेचर पर इरफान पठान ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इतनी जल्दी तो मेरी वाइफ का मूड भी चेंज नहीं होता जितनी जल्दी ये पिच बदली है." पर्थ टेस्ट में पहले दिन गेंदबाजों का कहर देखने को मिला था, लेकिन वहीं दूसरे दिन बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिल रहा है. 

पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक सिर्फ 3 ही विकेट गिरे हैं. तीनों ही विकेट ऑस्ट्रेलिया के गिरे. दूसरी पारी में बैटिंग के लिए क्रीज पर मौजूद टीम इंडिया का दूसरे सेशन तक कोई विकेट नहीं गिरा. 

तेज गेंदबाजों ने लिए सभी 20 विकेट 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान सभी के सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया 150 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट झटके. फिर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. बाकी 3 विकेट हर्षित राणा और 2 मोहम्मद सिराज ने लिए. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL Auction 2025 Live Streaming: नीलामी की टाइमिंग में बदलाव, जानें अब कितने बजे शुरू होगी मेगा ऑक्शन, यहां देखें लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget