एक्सप्लोरर

IPL2017: एक फिर से आमने-सामने होंगे विराट कोहली और स्टीव स्मिथ

IPL2017: एक फिर से आमने-सामने होंगे विराट कोहली और स्टीव स्मिथ


बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों को तीन में हार मिली है.


 


कंधे की चोट से वापसी करते हुए कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था. उन्हीं की टीम के सैमुएल बद्री ने इस मैच में हैट्रिक ली थी. लेकिन, फिर भी कम रन बनाने के कारण चैलेंजर्स को मुंबई ने मात दी थी. पुणे को आखिरी मैच में गुजरात लायंस ने हराया था.


 


कोहली ने मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी और बता दिया था कि उनकी फॉर्म बरकरार है. उनके अलावा चैलेंजर्स के पास अब्राहम डिविलियर्स जैसे अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज हैं तो वहीं केदार जाधव जैसे युवा बल्लेबाज जिन्होंने इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. टीम के लिए क्रिस गेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. संभावना है कि उनकी जगह टीम शेन वाटसन को उतार सकती है.


 


गेंदबाजी में बद्री अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे. उनके अलावा युजवेंद्र चहल, टाइमल मिल्स और श्रीनाथ अरविंद पर नजरें होंगी.


 


वहीं, पुणे की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले की जंग है. पुणे के ऊपरी क्रम में अजिंक्य रहाणे, स्मिथ, राहुल त्रिपाठी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स के ऊपर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी. इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टोक्स अभी तक अपनी कीमत पर खरे नहीं उतर पाए हैं.


 


पुणे के सबसे सफल गेंदबाज लेग स्पिनर इमरान ताहिर रहे हैं. टीम एक बार फिर उन्हीं पर निर्भर करेगी. उनके अलावा रजत भाटिया ने भी किफायती गेंदबाजी की है. इन दोनों को छोड़कर पुणे की टीम गेंदबाजी में सही संयोजन ढ़ूंढ पाने में असफल रही है.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget