एक्सप्लोरर

आईपीएल की वजह से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं कर रहे स्लेजिंग: वीरेंदर सहवाग


आईपीएल की वजह से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं कर रहे स्लेजिंग: वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनुबंध पर नजर होने के कारण विराट कोहली और बाकी के भारतीय खिलाड़ियों पर छीटाकशी नहीं कर रहे हैं. सहवाग ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपना ये रूप तब भी नहीं दिखाया जब वे सीरीज 0-3 से हार चुके थे और 1-4 से हारने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा.


सहवाग ने मंगलवार को एक निजी चैनल के शो में कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने कोहली एंड कंपनी से बदजुबानी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं धनलक्ष्मी (आईपीएल अनुबंध) उनके हाथ से न निकल जाए. उन्हें डर था कि बदसलूकी की वजह से वे अगले साल होने वाले आईपीएल की मोटी कमाई से हाथ धो बैठ सकते हैं."


सहवाग ने कहा, "वे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) अगले साल होने वाली आईपीएल नीलामी से डरे हुए हैं. अगर उन्होंने वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की होती तो टीमें उन पर बोली लगाने के पहले कई बार सोचतीं..उनके बदले व्यवहार का यह भी एक कारण हो सकता है."


पिछले कुछ वर्षो में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखने को मिली है. जीत के लिए जहां दोनों टीमें अपना सारा दमखम लगा देती हैं, वहीं कभी-कभी खिलाड़ी भी आपे के बाहर हो जाते हैं. इसी साल जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब भी जुबानी जंग मैदानी जंग से कम नहीं थी. बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया था जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पगबाधा आउट दिए जाने के बाद डीआरएस लें या न लें, इसके लिए ड्रेसिंग रुम की तरफ देखने लगे थे.


तब स्मिथ ने अपनी सफाई में कहा था कि उस समय उनका दिमाग कुंद हो गया था. मामला इतना गंभीर हो गया था कि आईसीसी को हस्तक्षेप करके मामला शांत करना पड़ा था.


लेकिन, अमूमन आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले कंगारू हालिया वनडे सीरीज में एकदम बेरंग और आत्मविश्वास से खाली दिखे.


सहवाग ने कहा 'दिमाग कुंद' होने की घटना ने इस बार ऑस्ट्रेलिया को खामोश रखा.


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में खेल रही थी क्योंकि उसके पास वे तमाम बड़े खिलाड़ी नहीं थे जो कभी टीम में हुआ करते थे. उनकी टीम दो तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है. डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और एरॉन फिंच. इन तीन खिलाड़ियों में से स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए. इसके अलावा टेस्ट सीरीज के दौरान हुई बदतमीजी, खासकर दिमाग कुंद होने वाली घटना, और उसे लेकर स्मिथ की आलोचना की वजह से भी ऑस्ट्रेलिया पर दबाव पड़ा."


भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी. दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज सात अक्टूबर से शुरू हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget