एक्सप्लोरर

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर पर लगाया सबसे बड़ा दांव, देखें ऑक्शन के बाद कितनी संतुलित है टीम

Rajasthan Royals IPL 2023: राजस्थान ने ऑक्शन 2023 में खिलाड़ियों को खरीदने में 9.85 करोड़ रुपये खर्च किए. उसने खिलाड़ियों को रीटेन करने में 81.80 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

Rajasthan Royals IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में ऑक्शन का आयोजन किया गया. इसमें राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर पर अपना सबसे बड़ा दांव लगाया. टीम ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर होल्डर को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा. राजस्थान ने खिलाड़ियों को रीटेन करने पर ज्यादा खर्च किया. जबकि ऑक्शन में 9.85 करोड़ रुपये ही खर्च किए. अब उसके पास कुल 25 खिलाड़ी हो गए हैं. राजस्थान के पास ऑलराउंडर और गेंदबाजों की संख्या काफी है.

राजस्थान ने ऑक्शन में होल्डर को खरीदा. इनके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जाम्पा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. टीम ने ऑक्शन के आखिरी राउंड में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. कुनाल राठौर, आकाश विशिष्ठ और मुर्गन अश्विन को 20-20 लाख रुपये में खरीदा. 

राजस्थान ने ऑक्शन में कुल 9.85 करोड़ रुपये खर्च किए. अब उसके पर्स में 3.35 करोड़ रुपये बचे हैं. उसने खिलाड़ियों को रीटेन करने में 81.80 करोड़ रुपये खर्च किए थे. राजस्थान के पास अब 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी हैं. टीम के सभी स्लॉट भर चुके हैं. 

गौरतलब है कि राजस्थान ने शिमरोन हेटमायर को 8.50 करोड़ रुपये में रीटने किया था. देवदत्त पडिक्कल को 7.75 करोड़ रुपये में रीटेन किया था. टीम ने दिग्गज खिलाड़ी संजू सैमसन और जोस बटलर को भी रीटेन किया था. बटलर को 10 करोड़ रुपये और सैमसन को 14 करोड़ रुपये दिए. टीम ने रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन पर भी अच्छी रकम खर्च की.

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जॉस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, युज़वेंद्र चहल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, जो रूट, ओबेद मकॉए, डॉनोवन फ़रेरा, के एम आसिफ़, के सी करिअप्पा, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, अब्दुल बासिथ, कुणाल राठौर, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ

यह भी पढ़ें : IPL Mini Auction 2023: IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनने पर सैम करन ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget