एक्सप्लोरर

IPL 2022 Auction: इन बल्लेबाजों को हर हाल में खरीदना चाहेंगी टीमें, जमकर होगी पैसों की बरसात

IPL Player Auction 2022: कल और परसों (12 और 13 फरवरी) आईपीएल 2022 की नीलामी होनी है. इस बार 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी.

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन का बिगुल बज चुका है. आगामी सीजन की नीलामी में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है. कल यानी शनिवार, 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से बेंगलुरु में खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इस बार मेगा ऑक्शन है, और इसी कारण यह दो दिन का कार्यक्रम होगा. इससे पहले जानिए किन पांच बल्लेबाजों पर नीलामी में पैसों की बारिश हो सकती है. 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan, India) - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

भारत के खब्बू बल्लेबाज़ शिखर धवन आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया था. मेगा ऑक्शन में धवन का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये है. धवन ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं. 

डेविड वॉर्नर (David Warner, Australia) - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन नहीं किया है. मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है. इस बार कई टीमों को कप्तान की तलाश है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स डेविड वॉर्नर को खरीदकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती हैं. वॉर्नर नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं.  

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer, India) - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर इस बार किस टीम से खेलते दिखेंगे यह सबसे बड़ा सवाल है. रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी ना मिलने की वजह से उन्होंने खुद दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने का फैसला किया है. अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है. नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होड़ देखने को मिलेगी. 

क्विंटन डिकॉक  (Quinton De Kock, South Africa) - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

पिछले लंबे वक्त से मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डिकॉक भी इस बार ऑक्शन का हिस्सा हैं. नीलामी में डिकॉक के लिए सभी टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं. 

ईशान किशन (Ishan Kishan, India) - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

युवा भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईपीएल 2020 और 2021 में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया. लखनऊ से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक, सभी टीमें किशन को खरीदने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction 2022: नीलामी से पहले लखनऊ और अहमदाबाद ने इन खिलाड़ियों को किया साइन, जानें पुरानी आठ टीमों ने किसे किया रिटेन

IND vs WI 3rd ODI: शून्य पर आउट होते ही Virat Kohli के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget